UNSC की तालिबान सरकार को लताड़, कहा-जल्द हटाएं लड़कियों की तालीम पर लगी रोक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलओं की शिक्षा पर रोक लगाए जाने के फैसले पर चिंता जाहिर की है। बता दें कि तालिबान सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 20 दिसंबर को देश भर में छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलओं की शिक्षा पर रोक लगाए जाने के फैसले पर चिंता जाहिर की है। बता दें कि तालिबान सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 20 दिसंबर को देश भर में छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान सरकार की ओर से लड़कियों और महिलाओं की विश्वविद्यालयों तक पहुंच को रोकने की खबरों के बीच यूएनएसी ने मंगलवार को अपनी चिंता व्यक्त की है। सयुंक्त राष्ट्र ने तालिबान सरकार से विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने व इन नीतियों और प्रथाओं को तेजी से बदलने का आह्वान किया।

सुरक्षा परिषद ने कहा कि तालिबान शासन ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की महिला कर्मचारियों के काम पर जाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे देश में मानवीय कार्यों पर महत्वपूर्ण और तत्काल प्रभाव पड़ेगा।

ज्ञात हो कि 20 दिसंबर को तालिबान के शिक्षा मंत्रालय ने देश भर में महिलाओं और लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा के अनिश्चितकालीन निलंबन की घोषणा की। इसके कुछ दिनों बाद 25 दिसंबर को तालिबान शासन ने महिलाओं के गैर सरकारी संगठनों में काम करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान शासन ने कहा कि महिला कर्मचारियों ने हिजाब का पालन नहीं किया और ड्रेस कोड तोड़ा है।

calender
28 December 2022, 01:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो