उपराष्ट्रपति धनखड़ FIFA World Cup 2022 के उद्घाटन समारोह में लेंगे हिस्सा

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने कतर दौरे पर है। इस दौरान उपराष्ट्रपति दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने कतर दौरे पर है। इस दौरान उपराष्ट्रपति दोहा में आयोजित FIFA World Cup 2022 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

भारतीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को कतर के दो दिवसीय पर रवाना हुए है। धनखड़ कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर दोहा की यात्रा कर रहे है। इस बीच राष्ट्रपति धनखड़ FIFA World Cup 2022 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ FIFA World Cup 2022 के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कतर की आधिकारिक यात्रा पर दोहा के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि FIFA World Cup 2022 में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि कतर में आज से FIFA World Cup 2022 का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। रविवार को भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा यह फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा वर्ल्ड कप होगा। इस वर्ल्ड कप के लिए कतर ने 22,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 18 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए हैं।

calender
20 November 2022, 04:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो