तमिलनाडु में विजय का बड़ा एक्शन! CM बनते ही DMK सरकार के खजाने का खोला हिसाब
जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते ही एक्शन मोड दिखाया. शपथ के तुरंत बाद उन्होंने कई अहम फाइलों पर हस्ताक्षर किए और चुनावी वादों को तेजी से लागू करने की शुरुआत कर दी. इससे नई सरकार के कामकाज को लेकर जनता में उत्साह बढ़ गया.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सी. जोसेफ विजय ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी दिखानी शुरू कर दी. रविवार को पदभार संभालते ही उन्होंने कई अहम फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला सबसे प्रमुख रहा.
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की ओर से मंजूर की गई दूसरी बड़ी फाइल महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी रही. इस फैसले के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल के गठन का रास्ता साफ हो गया है. सरकार के शुरुआती फैसलों को टीवीके के चुनावी एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है.
खबर अपडेट हो रही है...


