बिसलेरी ने आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स के साथ की डील, अगले तीन साल के लिए बनी हाइड्रेशन पार्टनर

बोतलबंद पानी बेचने वाली बिसलेरी कंपनी अब आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स की हाइड्रेशन पार्टनर बन गई है।

calender

Bisleri Deal With IPL Team : इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड बिवरेज सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक बिसलेरी आज अपने बिजनेस का विस्तार करने के लिए बड़ी-बड़ी डील कर रही है। बिसलेरी ने आईपीएल टीम के साथ एक के बाद एक बड़े समझौते कर रही है। आपको बता दें कि बोतलबंद पानी बेचने वाली बिसलेरी कंपनी अब आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स की हाइड्रेशन पार्टनर बन गई है।

दरअसल बिसलेरी ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक बड़ी डील की है। कंपनी की वाइस चेयरपर्सन चेयरपर्सन जयंती चौहान के नेतृत्व में बिसलेरी ने आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह समझौता किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की बनेगी हाइड्रेशन पार्टनर

बिसलेरी ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ये डील करके उसकी हाइड्रेशन पार्टनर बन गई है। दोनों के बीच यह डील आने वाले तीन सालों के लिए हुई है। इसके अनुसार बिसलेरी अगले तीन सालों को लिए दिल्ली कैपिटल्स की हाइड्रेशन पार्टनर बनी रहेगी।

आईपीएल की इस टीम और कंपनी के बीच हुई डील को लेकर जयंती चौहान ने खुशी जाहिर की है। कंपनी ने कहा कि “दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष टीमों में से एक है, जो वर्षों से क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक प्रदर्शन कर रही है”।

पहले भी दो टीम के साथ की थी डील

बिसलेरी ने इससे पहले आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के साथ पहले ही डील यह डील कर चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ कंपनी का यह तीसरा समझौता है।

जयंती चौहान का बयान

जयंती चौहान ने कहा कि “देश की तीन प्रमुख खेल फ्रेंचाइजी के साथ भागीदारी हुई है”। “दिल्ली कैपिटल्स के साथ हमारा सहयोग हाइड्रेशन के महत्व और फिटनेस के रूप में है”।

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ का बयान

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा ने कहा कि “तीन साल तक हुई बिसलेरी के साथ डील से हम खुश हैं और लंबे समय तक साथ जुड़े रहने की उम्मीद करते हैं”।

बिसलेरी के प्लांट्स

बिसलेरी देश में सबसे ज्यादा पैक्ड पानी कंपनी है। बिसलेरी के पूरे देशभर में 128 प्लांट हैं। वहीं कुछ पड़ोसी देशों में 6 हजार से ज्यादा ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स और 7500 से अधिक ड्रिस्ट्रीब्यूशन ट्रकों का स्ट्रॉन्ग नेटवर्क है।

First Updated : Sunday, 12 March 2023