Diwali 2022: इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, पुरानी पेंशन योजना हुई बहाल

दिवाली का बोनस देते हुए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के साथ-साथ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

दिवाली का बोनस देते हुए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के साथ-साथ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, "आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए उपहारों को मंजूरी दी। कर्मचारियों को 6% डीए किस्त का भुगतान और पेंशनभोगियों को मिली मंजूरी। जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

आगे भगवंत मान ने यह भी कहा कि, राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट की आज की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। हमारी सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है। कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। हम खड़े हैं अपने कर्मचारियों के साथ...हम वही करते हैं जो हम कहते हैं। बताते चले, पिछले काफी समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली राज्य सरकार के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में से एक रही है। जिसको साल 2004 में बंद कर दिया गया था।

अब पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की इस मांग को पूरा कर लिया है और यह उनके लिए दिवाली के तौहफे जैसा है। वहीं इसको लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा और सरकार ने अपने कर्मचारियों के लाभ के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

और पढें............

DGCA ने SpiceJet से हटाया प्रतिबंध, पूर्ण क्षमता के साथ कर सकेगा उड़ानों का संचालन

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag