कंपनियों में छंटनी के बीच खुशखबरी, MNC ने दिए 4,000 से ज्यादा जॉब के अवसर

शुक्रवार को यह जानकारी संसद को दी गई। जिसमें बताया गया कि देश में करीब 1,333 विदेशी कंपनियां बंद हो गई हैं, लेकिन बहुत सी नई कंपनियां सामने आई हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के कारण भारी संख्या में कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। महंगाई और बेरोजगारी दोनों की मार आम आदमी को झेलनी पड़ रही है। हाल ही में फेसबुक, ट्वीटर, गूगल, Ebay, Zoom, Dell, अमेजन, एंटरटेनमेंट कंपनी Disney समेत कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। बुधवार को Disney के सीईओ बॉब इगर ने वर्कर्स को नौकरी ने निकालने का फैसला किया है। कंपनी ने बयान दिया है कि “ये फैसला कंपनी में 5.5 अरब डॉलर की लागत को बचाने के लिए लिया गया है।

इस छंटनी का असर भारत पर भी पड़ा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी। शुक्रवार को यह जानकारी संसद को दी गई। जिसमें बताया गया कि देश में करीब 1,333 विदेशी कंपनियां बंद हो गई हैं, लेकिन बहुत सी नई कंपनियां सामने आई हैं। इससे देश में नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे।

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ने दी जानकारी

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि “यह एक सामान्य बात है कि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां बंद होती है, कुछ नए सामने आते हैं”। उन्होंने आगे कहा कि “देश में कुल 1,333 बहुराष्ट्रीय कंपनियां बंद हो गई हैं, जिनमें से 313 विदेशी और 1,017 उनकी सहायक कंपनियां हैं, इस दौरान अब तक 4,900 से ज्यादा बहुराष्ट्रीय कंपनियों भारत में आ चुकी हैं।“

मंत्री सोम प्रकाश ने आगे कहा कि मुझे ये जानकारी आप सबको बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। देश में बेरोजगारी की समस्या कम होगी। आपको बता दें कि ये नई कंपनियां आना जाना कितने टाइस के लिए है, इससे जुड़ी जानकारी अभी

calender
10 February 2023, 04:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो