साल के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की हुई बढ़ोत्तरी

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा हुआ है। अब घरेलू LPG सिलेंडर आपको बढ़ी कीमत के अनुसार 1769 रुपये में मिलेगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में लोग एक तरफ नव वर्ष का स्वागत कर रहे हैं। इस दिन को सब हर्षोल्लास से मना रहे हैं। 2023 के आगाम के साथ ही साल के पहले दिन जनता को महंगाई का झटका लगा है। देश में आज LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। आपको बता दें कि आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा हुआ है।

अब घरेलू LPG सिलेंडर आपको बढ़ी कीमत के अनुसार 1769 रुपये में मिलेगा। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम कई राज्यों में बढ़े हैं।

इन राज्यों में भी एलपीजी सिलेंडर का बढ़ा रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1769 रुपए, कोलकाता 1870 रुपए, चेन्नई में 1917 रुपए, और मुंबई में 1721 रुपए महंगा हुआ है। आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 6 जुलाई 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर रेट में हुआ था।

बदलाव देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ा है लेकिन आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 6 जुलाई 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस बढ़ा था। तब तेल कंपनियों ने 50 रुपए रेट बढ़ाया था।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

 

साल के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़ने से कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर तंज कसा है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि, नए साल का पहला गिफ्ट, कमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया। अभी तो ये शुरुआत है।

खबरें और भी हैं...

नए साल के मौके पर राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में बड़ा हादसा, आग लगने से 2 की मौत

calender
01 January 2023, 11:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो