IRCTC Nepal Tour : इंडियन रेलवे ने पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए निकाला सस्ता पैकेज

इंडियन रेलवे आपके लिए एक ऐसा नेपाल टूर का पैकेज लेकर आई है, जिससे आप बहुत ही सस्ते में पशुपतिनाथ मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। नेपाल पहाड़ों में बसा हुआ एक सुंदर देश है। नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में फेमस है। हजारों की संख्या में पर्यटक नेपाल घूमने आते हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित बाबा भोलेनाथ का मंदिर पशुपतिनाथ है। हिंदुओं धर्म के लोगों का यह धार्मिक स्थल है। हर साल हजारों-लाखों की संख्या में भारत से श्रद्धालुओं भोले बाबा के इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं।

शिव भक्तों को पशुपतिनाथ मंदिर जाने का हमेशा इंतजार रहता है। अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे आपके लिए एक ऐसा नेपाल टूर का पैकेज लेकर आई है, जिससे आप बहुत ही सस्ते में पशुपतिनाथ मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

इंडियन रेलवे का पैकेज

इंडियन रेलवे ने नेपाल टूर जाने के पैकेज का नाम Best Of Nepal Ex Delhi रखा है। इस पैकेज के अनुसार 30 मार्च को आप दिल्ली से काठमांडू की यात्रा के लिए निकलेंगे। आपको बता दें कि ये टूर 6 दिनों और 5 रातों का होगा जो आपको सस्ते में मिलेगा। इस पैकेज के तहत यात्रियों को काठमांडू के अलावा पोखरा की सैर भी कराई जाएगी। खास बात ये है कि इसमें आपको आने-जाने की फ्लाइट की टिकट मिलेगी।

नेपाल टूर में क्या-क्या है

इंडियन रेलवे के इस पैकेज में यात्रियों को 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। वहीं लंच की इंतजाम आपको खुद ही करना होगा। यात्रियों को हर जगह आने-जाने के लिए डीलक्स एसी बस की सुविधा मिलेगी। पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा दरबार स्ववायर, स्वयंभूनाथ स्तूप समेत कई जगहों पर घूमने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा रात को रुकने के लिए होटल भी मिलेगा। वहीं अंग्रेजी बोलने वाला गाइड भी मिलेगा। इस टूर पर जाने के लिए एक व्यक्ति पर 40,000 रुपये खर्च होंगे। वहीं दो पर 31,000 रुपये और तीन पर प्रति व्यक्ति 31,000 रुपये खर्च होंगे। बच्चों पर टूर का खर्च अलग होगा।

calender
13 February 2023, 05:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो