अब गूगल के 12,000 कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार

गूगल ने भी अपने कर्मचारियों की छटनी करने का मन बना लिया है। जिसकी घोषणा भी हो चुकी है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में 12 हजार कर्मचारियों की कंपनी से छटनी करने की घोषणा की है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

दुनियाभर में मंदी का दौर छाया हुआ है जिसका सबसे ज्यादा असर टेक कंपनियों में देखने को मिल रहा है। दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां लगातार अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। फेसबुक और ट्विटर जैसी बड़ी टेक कंपनिया भी मंदी के दौर से गुजर रही है जिसके चलते इनको भी अपने कर्मचारियों की छटनी करनी पड़ी है। वहीं अब गूगल ने भी अपने कर्मचारियों की छटनी करने का मन बना लिया है। जिसकी घोषणा भी हो चुकी है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में 12 हजार कर्मचारियों की कंपनी से छटनी करने की घोषणा की है। कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में सुंदर पिचाई ने लिखा कि, "मेरे पास साझा करने के लिए कुछ कठिन समाचार हैं। हमने अपने कंपनी से 12,000 कर्मचारियों को कम करने का फैसला किया है।" सुंदर पिचाई की इस बड़ी घोषणा के बाद से गूगल के कर्मचारियों की नींद उड़ चुकी है किसी को नहीं पता कब उनकी नौकरी हाथ से चली जाए।

पिछले साल कंपनी ने कर्मचारियों की छटनी के संकेत दे दिए थे। छटनी के अलावा अब बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों ने नए स्टाफ के लिए कर्माचारियों की हायरिंग पर भी रोक लगा दी है। इस मंदी के दौर से सीधा कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है किसी को नहीं पता कब उनकी कंपनी छटनी करे और उनको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़े। गूगल ही नहीं अमेजन भी एक बार फिर से अपने कर्मचारियों की छटनी कर सकती है। जिसको लेकर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सूचना देना भी शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबित 18 हजार कर्मचारियों को अमेजन निकालने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट भी जल्द ही हजारों कंपनियों की छटनी कर सकती है जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से इस साल 11 हजार कर्मचारियों की छटनी कर सकती है और ये छटनी इंजीनियरिंग और एचआर विभाग देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर इस साल टेक कंपनियों में भारी मात्रा में कर्मचारियों की छटनी देखने को मिलेगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag