नए वर्ष में जनता को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 2023 के बजट में हो सकती है घोषणा

भारतीय रेलवे ने 2023 में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लॉन्च करने का लक्ष रखा है।

Nisha Srivastava

वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन आज भारत के कई राज्यों में सेवा दे रही है। यात्रियों को वंदे भारत का सफर बहुत ही अच्छा लगता है क्योंकि इस ट्रेन में बहुत सी हाई फैसिलिटी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टेक्नोलॉजी से बनी हुई है। वर्तमान में वंदे भारत 8 राज्यों में अपनी सेवा दे रही है। आपको बता दें कि इस ट्रेन की सुविधा और जनता के बीच इसकी लोकप्रियता को देखते हुए साल 2023 में वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा और राज्यों में भी दे सकती है।

आपको बता दें कि फरवरी 2023 में देश का बजट पेश होना है। अनुमान है कि बजट सत्र के दौरान सरकार इस बात पर मुहर लगा सकती है। इस बजट में सरकार 200 से 300 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को लॉन्च करने की बात कह सकती है।

आपको बता दें कि वर्तमान में वंदे भारत की सेवा दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा, गांधीनगर से मुंबई, नई दिल्ली से अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) चेन्नई से मैसूर, बिलासपुर से नागपुर, हावड़ा से जलपाईगुड़ी, बेंगलुरु से चेन्नई चल रही है। भारतीय रेलवे ने 2023 में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लॉन्च करने का लक्ष रखा है।

खबरें और भी हैं...

कोहरे की वजह से ट्रेन हुई कैंसिल, तो यात्रियों को मिलेगा रिफंड

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag