इस सरकारी बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में बढोतरी की थी। जिसका असर अब पब्लिक सेक्ट के कई बड़े बैंकों पर भी देखने को मिल रहा है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में बढोतरी की थी। जिसका असर अब पब्लिक सेक्ट के कई बड़े बैंकों पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमांत लागत (MCLR) बेस्‍ड कर्ज की दर में 0.20 प्रतिशत का बढ़ावा किया है। बैंक की ये नई दरें 12 अगस्त से लागू कर दी जाएगी।

बैंक ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी

बुधवार को बैंक ने शेयर बाजार को अपनी तरफ से इस बात की जानकारी भेजी है। 12 अगस्त से नई दरें लागू हो जाएगी। सीमांत लागत (MCLR) बेस्‍ड कर्ज की दर में 0.20 की वृद्धि के साथ यह 7.40 प्रतिशत हो गई। इसी के आधार पर ज्यादातर कर्ज की ब्याज दरें तय की जाती है। दूसरी तरफ 3 महीने और छह महीने वाली अवधि के ऋण के लिए एमसीएलआर (MCLR) को भी बढ़ाया गया है। इसको 0.10 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।

जिसके बाद 3 महीने और छह महीने वाली अवधि के ऋण के लिए एमसीएलआर 7.45 और 7.55 हो जाएगी। बताते दे, इन बैंकों में यह हलचल पिछले महिने आरबीआई के द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद आई है। कुछ बैंक तो पहले ही यह फैसला ले चुके है जिनमें आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), केनरा बैंक (Canara Bank) और पीएनबी (Punjab National Bank) ने शामिल है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस फैसले का असर उसके 2 करोड़ के ग्राहक समूह पर पडेगा। आरबीआई ने दो महिनों में तीन बार रेपो दर में बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर पड रहा है। जिन लोगों ने भी इन बैंकों से लोन ले रखा है अब उनको ज्यादा ब्याज देना पडेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag