Vodafone Idea का दावा, 5G सेवाओं की कीमत 4G से अधिक होगी

हाल ही में भारत मे 5G स्पेट्रम की नीलामी पूरी होने के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 5G लॉन्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इसको लेकर यूजर्स के मन में सवाल है कि क्या 5G सेवाओं की कीमत 4G से अधिक होगी।

Vishal Rana
Vishal Rana

हाल ही में भारत मे 5G स्पेट्रम की नीलामी पूरी होने के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 5G लॉन्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इसको लेकर यूजर्स के मन में सवाल है कि क्या 5G सेवाओं की कीमत 4G से अधिक होगी। इसको लेकर वोडाफोन आइडिया के सीईओ रविंदर टक्कर ने अनुमान जताया है कि 5जी प्लान की कीमत 4जी से ज्यादा होगी। बता दें, 4G प्लान की कीमतें नवंबर 2021 में वापस बढ़ा दी गईं थी और अगर 5G प्लान प्रीमियम कीमत पर उपलब्ध होंगे, तो इसका मतलब है कि यूजर्स को और भी ज्यादा खर्च करना होगा।

5G सेवाओं की कीमत क्या होगी, इस बारे में अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में हुई नीलामी में स्पेक्ट्रम खरीदने पर बड़ी रकम खर्च की है, इसलिए 5जी सेवाएं सस्ती कीमत पर उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन सेवाओं के लिए कुल टैरिफ साल के अंत तक बढ़ सकता है।

यूजर्स को ज्यादा डेटा मिलने की भी संभावना है। लेकिन यह 4G उपभोक्ताओं द्वारा विकसित और अपनाए गए उपयोग के मामलों पर निर्भर करेगा। Vodafone Idea ने कथित तौर पर 18,800 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा था। उपयोगकर्ताओं को तेज अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी ने 3,300MHz और 26Ghz 5G बैंड का अधिग्रहण किया है।

calender
05 August 2022, 01:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो