क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना, कितना होगा महिलाओं को फायदा?

निर्मला सीतारमण ने नई बचत योजना की घोषणा की है ये स्कीम महिलाओं के लिए है। इसका नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस योजना में केवल महिलाएं निवेश कर सकती हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री ने देश के आम बजट में बहुत क्षेत्रों को राहत दी है। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने देश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। बता दें निर्मला सीतारमण ने नई बचत योजना की घोषणा की है ये स्कीम महिलाओं के लिए है। इसका नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस योजना में केवल महिलाएं निवेश कर सकती हैं।

यह एक वन टाइम इनवेस्टमेंट स्कीम है। इसकी खास बात यह है कि इस योजना पर बहुत आकर्षक ब्याज मिलेगा। इसमें महिलाओं को 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा। वर्तमान में सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम पर 8 प्रतिशत और सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। जो बाकी की स्मॉल सेविंग स्कीम के काफी अधिक है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में रिटर्न पाने के लिए एक साथ इनवेस्ट करना होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

MSSC के तहत स्कीरम के तहत 2 साल के लिए महिला या लड़की के नाम पर डिपॉजिट किया जा सकता है। इस स्कीम में पॉर्शियल विदड्रॉल का भी विकल्प भी है। इसमें 2 साल के लिए 2025 तक निवेश किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस योजना में 2 लाख रुपये तक का डिपॉजिट करने की सुविधा है।

MSSC का ड्रॉबैक

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में ड्रॉबैक भी नजर आ रहा है। इस योजना में ब्याज सही दिया जा रहा है। लेकिन निवेश राशि की सीमा तय है। अगर कोई महिला ज्यादा इनवेस्ट करना चाहे तो इसका दूसरा ऑप्शन नहीं दिया गया। यह योजना सिर्फ दो साल यानी 2025 तक के लिए ही है।

calender
02 February 2023, 05:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो