Gold-Silver Price: बाजार में किस भाव बिक रहा है सोना-चांदी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold-Silver Price: शादी का सीजन जारी है. इस बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. गहनों की बढ़ती मांग के बीच सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी महंगी हो गई. अगर आप ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा दाम जरूर जान लें.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी महंगी हो गई. 24 कैरेट सोने का भाव 86,733 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 86,520 रुपये हो गया, वहीं चांदी का दाम 97,566 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 97,789 रुपये पर पहुंच गया. यदि आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा दाम जान लेना फायदेमंद रहेगा.

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है. ज्वेलरी में आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जो 91.6% शुद्ध होता है. हालांकि, कई बार इसमें मिलावट कर 89-90% शुद्धता वाले सोने को 22 कैरेट के रूप में बेचा जाता है. इसलिए, जब भी आभूषण खरीदें, तो हॉलमार्क की जांच जरूर करें.

आज का सोने-चांदी का भाव

शादी के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 24 कैरेट सोने का भाव आज 86,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 86,174 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. 22 कैरेट सोने का भाव 79,525 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 64,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई, जो अब 97,789 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

आपके शहर में किस भाव बिक रहा सोना-चांदी

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग-अलग रहे. चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट का भाव 86,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,560 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 86,780 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. अहमदाबाद और पटना में 22 कैरेट सोना 79,460 रुपये और 24 कैरेट सोना 86,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.

सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग की पहचान कैसे करें?

आभूषण खरीदते समय सोने की शुद्धता को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है. हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता की पहचान होती है.

  • 375 हॉलमार्क: 37.5% शुद्ध सोना

  • 585 हॉलमार्क: 58.5% शुद्ध सोना

  • 750 हॉलमार्क: 75.0% शुद्ध सोना

  • 916 हॉलमार्क: 91.6% शुद्ध सोना (22 कैरेट)

  • 958 हॉलमार्क: 95.8% शुद्ध सोना (23 कैरेट)

  • 990 हॉलमार्क: 99.0% शुद्ध सोना

  • 999 हॉलमार्क: 99.9% शुद्ध सोना

आमतौर पर 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 और 24 कैरेट पर 999 अंकित होता है. अगर आप 22 कैरेट गोल्ड की शुद्धता जांचना चाहते हैं, तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें. इससे पता चलेगा कि यह कितना शुद्ध है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag