Bank Holiday in June: RBI ने किया बड़ा ऐलान, 12 दिनों तक जून में बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्या है इसकी वजह?

इन दिनों लोगों की भीड़ 2 हज़ार के नोटों को बदलने के लिए बैंकों में हर जगह पर देखी जा रही है, ऐसे में जून के महीने पर 12 दिनों तक के लिए बैंक बंद करने की जानकारी RBI ने दी है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • बैंक का काम बंद रहने वाला है। जिसके चलते 2000 के नोटों को एक्सचेंज करने की प्रक्रिया पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा।

Bank Holiday in June: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जून के महीने में बैंकों की छुट्टी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यदि जून के महीने में आपको बैंक से संबंधित कोई काम है तो यह जानकारी आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) ने यह जानकारी दी है की जून 2023 में बैंकों की 12 दिनों की छुट्टी रहेंगी। इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियां और दूसरा और चौथा शनिवार के अलावा अन्य छुट्टियां भी शामिल रहेंगी। 

जानिए क्यों हैं इतनी छुट्टियां?

बता दें, जून के महीने में रथ यात्रा, बकरीद और राजा संक्रांति समेत कई छुट्टियां होने वाली हैं, जिस कारण से बैंक का काम बंद रहने वाला है। जिसके चलते 2000 के नोटों को एक्सचेंज करने की प्रक्रिया पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा। आरबीआई (RBI) ने जानकारी देते हुए कहा कि जून 2023 में तारीख 4, 10, 11, 18, 24 और 25 जून को रविवार और दूसरे , चौथे शनिवार के चलते छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में अलग - अलग त्योहारों के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा। 

* जून 2023 के बैंक अवकाश की लिस्ट 

4 June 2023 -   रविवार को सप्ताहिक छुट्टी. (सभी बैंकों के लिए )
10 June 2023 -  2nd शनिवार की वजह से छुट्टी (सभी बैंकों के लिए )
11 June 2023 -  रविवार साप्ताहिक छुट्टी (सभी बैंकों के लिए )
15 June 2023 -   को राजा संक्रांति, YMA Day की वजह से छुट्टी रहेगी. (केवल मिजोरम और ओडिशा के बैंकों में)
18 June 2023 -   रविवार साप्ताहिक छुट्टी. (सभी बैंकों के लिए )
20 June 2023 -   मंगलवार को रथ यात्रा की वजह से छुट्टी रहेगी. (केवल ओडिशा और मणिपुर के बैंकों में)
24 June 2023 -   लास्ट शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. (सभी बैंकों के लिए )
25 June 2023 -   रविवार इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. (सभी बैंकों के लिए )
26 June 2023 -   सोमवार इस दिन खर्ची पूजा के कारण से छुट्टी रहेगी. (केवल त्रिपुरा में)
28June 2023 -  बुधवार को बकरीद की वजह से छुट्टी रहेगी. (महाराष्ट्र, केरल, जम्मू, श्रीनगर में)
29 June 2023 -   को भी बकरीद की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी. (सभी बैंकों के लिए )
30June 2023 -   शुक्रवार को रीमा ईद उल अजहा (eid ul azha) की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी. (मिजोरम और ओडिशा में)

calender
27 May 2023, 12:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो