Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान कर पाएंगे शॉपिंग, DMRC अगले महीने लॉन्च करेगी ऐप

Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो में अब सफर के दौरान लोगों को खरीदारी करने की सुविधा मिलेगी। जिससे वो ऑफिस से और कहीं बाहर गए आते वक्त शॉपिंग कर सकते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। इसकी गिनती विश्व के सबसे अच्छे अर्बन ट्रांसपोर्ट में की जाती है। डीएमआरसी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं शुरू करती है। हाल ही में डीएमआरसी ने वॉट्सऐप से टिकट बुकिंग की सर्विस दी थी। वहीं अब यात्रियों को नई सर्विस मिलनी वाली है। अब लोग यात्रा के दौरान शॉपिंग भी कर पाएंगे, जिससे उनका टाइम बचेगा।

डीएमआरसी की नई सर्विस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो में अब सफर के दौरान लोगों को खरीदारी करने की सुविधा मिलेगी। जिससे वो ऑफिस से और कहीं बाहर गए आते वक्त शॉपिंग कर सकते हैं, जिसमें आप घर के किचन से लेकर सब्जी तक खरीद सकते हैं। इसके लिए डीएमआरसी अगले महीने एक वर्चुअल शॉपिंग ऐप लॉन्च करने वाली है। इसे मोमेंटम 2.0 ऐप के नाम से पेश किया जाएगा।

डेस्टिनेशन स्टेशन पर मिलेगा सामान

डीएमआरसी के मोमेंटम 2.0 शॉपिंग ऐप में यात्री अपनी पसंद की चीजों को ऑर्डर कर सकते हैं। उनके इस ऑर्डर की डिलीवरी डेस्टिनेशन स्टेशन पर उन्हें मिल जाएगी। जिससे आपको ऑफिस के बाद भी सामान खरीदने के लिए अलग से समय निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा यात्री इस ऐप से अपने आखिरी स्टेशन के घर तक जाने के लिए कैब-ऑटो भी बुक कर सकेंगे। साथ ही आप इस ऐप से मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करने और फास्टैग रिचार्ज कर पाएंगे। इसके अलावा बीमा से लेकर बिजली तक का बिल भी भर पाएंगे।

इतने स्टेशन पर शुरू होगी सर्विस

डीएमआरसी की इस सर्विस को पहले दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों को शुरू किया जाएगा। इसके लिए इन स्टेशनों पर वर्चुअल स्टोर और स्मार्ट लॉकर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इसमें अभी 72 लॉकर होंगे और बाद में 24 लॉकर को जोड़ा जाएगा। इससे डीएमआरसी का बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

calender
23 June 2023, 11:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो