Gold Price Today: सोने के दाम फिर फिसले, चांदी भी हुई सस्ती! जानिए आज आपके शहर में कितना है नया भाव

सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज हुई है, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,44,320 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. हालांकि मौजूदा गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में सोने की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. 13 जुलाई को जारी ताजा रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना कई शहरों में सस्ता हुआ है. पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमत में हजारों रुपये की कमी आई है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है. 

दिल्ली और मुंबई में क्या है आज का भाव?

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,44,320 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

10 बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट

दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में इसकी कीमत 1,44,320 रुपये दर्ज की गई है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चेन्नई में सबसे अधिक 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव है. लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोना 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है.

एक सप्ताह में कितनी आई गिरावट?

पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 4,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं 22 कैरेट सोना भी लगभग 4,000 रुपये तक सस्ता हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,106.25 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी कमी आई है. देश में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 15,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 59.54 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया.

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट के बावजूद सोने की कीमतें लंबे समय में मजबूत बनी रह सकती हैं. अनुमान है कि आने वाले महीनों और अगले सालों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम फिर बढ़ सकते हैं. ऐसे में यदि कोई निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहा है, तो सिर्फ बड़ी गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टालना सही फैसला नहीं माना जा रहा है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो