Gold Price Today: सोना खरीदने की सोच रहे हैं? यहां हम आपको देश के प्रमुख ज्वैलरी स्टोर्स पर 22 कैरेट सोने की ताजा कीमत बताएंगे. 22 कैरेट गोल्ड का उपयोग ज्वैलरी बनाने में होता है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड को कॉइन, बार या ब्रिक बनाने में इस्तेमाल किया जाता है.
दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
आपको बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को क्रिसमस के चलते कारोबार बंद रहा. मंगलवार को 99.99% शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 78,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड्स पर सोने का आज का भाव (26 दिसंबर 2024)
शादी-विवाह के लिए सोने की डिमांड बढ़ने की संभावना
इसके अलावा आपको बता दें कि मलमास के चलते 15 दिसंबर से शादी-विवाह के कार्यक्रम रुके हुए हैं. वहीं 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के साथ शुभ आयोजनों का दौर फिर शुरू होगा. इसके बाद सोने की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है. First Updated : Thursday, 26 December 2024