सोना हुआ इतना सस्ता, चांदी 2 लाख रुपये टूट गई! 3 दिन में भारी गिरावट, निवेशकों के उतरे चेहरे
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. मात्र 3 दिनों में चांदी करीब 9,700 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं सोने के दाम भी टूटकर गिरें हैं.

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद अचानक गिरावट देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान चांदी और सोने दोनों के भाव फिसल गए. निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
3 दिन में चांदी के बिखरे भाव
पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमत में करीब 9,700 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है. MCX पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी एक समय 2,35,513 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई. मंगलवार को यह 2,37,345 रुपये पर बंद हुई थी. शुक्रवार के मुकाबले यह गिरावट और भी साफ दिख रही है.
हाई लेवल से 2 लाख रुपये सस्ती चांदी
चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुकी है. जनवरी में MCX पर चांदी 4,39,337 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. अब यह स्तर से लगभग 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है. इस गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिली है.
सोना भी हुआ महंगा से सस्ता
सोने की कीमत में भी पिछले तीन दिनों में गिरावट दर्ज की गई. MCX गोल्ड मंगलवार के 1,50,027 रुपये से फिसलकर 1,48,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस दौरान 1,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. अपने हाई लेवल से सोना अब करीब 54,000 रुपये सस्ता हो चुका है.
घरेलू बाजार में भी कीमतें घटी
घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी सस्ते हुए हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी तीन दिनों में करीब 5,000 रुपये सस्ती हुई, जबकि 24 कैरेट सोना भी घटकर 1,48,821 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.
अलग-अलग क्वालिटी के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट गोल्ड: 1,48,821 रुपये
- 22 कैरेट गोल्ड: 1,45,250 रुपये
- 20 कैरेट गोल्ड: 1,32,450 रुपये
- 18 कैरेट गोल्ड: 1,20,550 रुपये
ध्यान दें कि ये दरें IBJA वेबसाइट के अनुसार हैं. असल खरीदारी में GST और मेकिंग चार्ज अलग से लगता है, जो शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए निवेश से पहले अच्छी जानकारी ले लें.


