सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, जानें क्या हैं नए रेट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सहमति और समझौते की खबरों ने निवेशकों का रुख कीमती धातुओं की ओर मोड़ दिया है. सोना और चांदी दोनों लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं.

calender

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का असर सीधे सर्राफा बाजार पर दिखाई देने लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सहमति और समझौते की खबरों ने निवेशकों का रुख कीमती धातुओं की ओर मोड़ दिया है. इसी का नतीजा है कि सोना और चांदी दोनों लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजार में बदलते संकेतों के बीच सोने की मांग बढ़ी है, जबकि औद्योगिक उपयोग में तेजी की उम्मीद ने चांदी को भी नई ताकत दी है.

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है. 14 जून को कीमतों में स्थिरता रहने के बाद पिछले दो दिनों में सोने ने अच्छी बढ़त हासिल की है. आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना दो दिनों के दौरान प्रति 10 ग्राम लगभग 2460 रुपये महंगा हो चुका है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 2260 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंगलवार को दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में 10-10 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गई, लेकिन कुल मिलाकर कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

चांदी ने भी दिखाई मजबूती

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी कम नहीं हुई है. दो दिन तक स्थिर रहने के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है. पिछले दो दिनों में इसकी कीमत में करीब 5100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिलचस्प बात यह है कि 12 जून को एक ही दिन में चांदी के दाम 10 हजार रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए थे. आज दिल्ली में चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 2,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. मुंबई और कोलकाता में भी लगभग यही कीमत देखने को मिल रही है. वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव 2,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है.

आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के दाम- 

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम)

18 कैरेट सोना (10 ग्राम)

दिल्ली ₹151680 ₹139050 ₹113800
मुंबई ₹151530 ₹138900 ₹113650
कोलकाता ₹151530 ₹138900 ₹113650
चेन्नई ₹153490 ₹140700 ₹118000
गाजियाबाद ₹151680 ₹139050 ₹113800
लखनऊ ₹151680 ₹139050 ₹113800
नोएडा ₹151681 ₹139051 ₹113801
गुरुग्राम ₹151682 ₹139052 ₹113802
बैंगलोर ₹151530 ₹138900 ₹113650
हैदराबाद ₹151530 ₹138900 ₹113650
इंदौर ₹151580 ₹138950 ₹113700

आपके शहर में चांदी के दाम- 

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव

1 किलो चांदी का भाव

दिल्ली ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मुंबई ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
कोलकाता ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
चेन्नई ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
गाजियाबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
लखनऊ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नोएडा ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गुरुग्राम ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
बैंगलोर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
हैदराबाद ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
इंदौर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000

सरकार ने बढ़ाई बेस इंपोर्ट प्राइस

कीमती धातुओं के आयात से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने सोने की बेस इंपोर्ट प्राइस में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी की है. वहीं चांदी के लिए यह कीमत 83 डॉलर प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई है. इस संशोधन के बाद सोने की नई बेस इंपोर्ट कीमत 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने सोने की बेस इंपोर्ट कीमत में 80 डॉलर और चांदी में 276 डॉलर की कटौती की थी. ऐसे में लगातार हो रहे बदलावों पर बाजार की नजर बनी हुई है.

सोना-चांदी के आयात नियमों में सख्ती

सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोने और चांदी के आयात नियमों को और सख्त कर दिया है. अब 99.9 प्रतिशत या उससे अधिक शुद्धता वाली चांदी और उससे जुड़े उत्पादों को 'फ्री' श्रेणी से हटाकर 'प्रतिबंधित' श्रेणी में शामिल कर दिया गया है. इसके अलावा सोने और चांदी दोनों पर आयात शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है. नई व्यवस्था के तहत चांदी का आयात केवल अधिकृत बैंकों या भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मंजूर एजेंसियों के माध्यम से ही किया जा सकेगा. First Updated : Tuesday, 16 June 2026