Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है. आज 15 फरवरी 2026 को बाजार में सोना और चांदी काफी सस्ते भाव पर उपलब्ध हैं. हाल के दिनों में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन अब गिरावट से निवेश और गहने खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका बन रहा है.
IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,52,765 रुपये पर पहुंच गया है, जो पहले 1,55,650 रुपये था. यानी एक दिन में करीब 2,885 रुपये की कमी आई.
22 कैरेट सोना जो ज्यादातर गहनों में इस्तेमाल होता है अब 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम है, पहले यह 1,42,575 रुपये था.18 कैरेट सोने का भाव भी घटकर 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई.प्रति किलोग्राम चांदी अब 2,42,433 रुपये पर है, जो पहले 2,59,133 रुपये के आसपास थी. एक दिन में ही 16,700 रुपये से ज्यादा की कमी आई है.
MCX पर हाल ही में चांदी ने 4,20,800 रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई छुआ था, लेकिन अब यह 2,44,999 रुपये पर बंद हुई. मतलब चांदी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1.76 लाख रुपये सस्ती हो गई है.
सोने की अप्रैल डिलीवरी भी 1.94 लाख रुपये के हाई से गिरकर 1,56,200 रुपये पर आई, यानी करीब 38,000 रुपये की कमी. हाजिर बाजार (IBJA) में भी 24 कैरेट सोना 29 जनवरी के 1,76,121 रुपये से घटकर 1,52,765 रुपये रह गया, यानी 23,356 रुपये सस्ता. चांदी 3,85,933 रुपये से गिरकर 2,42,433 रुपये पर आई, यानी 1.43 लाख रुपये तक कमी.
मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में भी सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. वैश्विक संकेत, डॉलर की मजबूती और आर्थिक कारक प्रभाव डाल रहे हैं. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए स्थिति ठीक दिख रही है, लेकिन शॉर्ट टर्म में जोखिम ज्यादा है. इसलिए खरीदारी से पहले अच्छी सलाह लें. First Updated : Sunday, 15 February 2026