Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट, जानिए दिल्ली, यूपी-बिहार समेत अपने शहर का लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. आइए जानते है कि आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट क्या है.

नई दिल्ली: देश के आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए आज राहत भरी खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. भारतीय सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज, 9 जून 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जो पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो ब्रेंट क्रूड गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. क्रूड में आई इस नरमी के बीच आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों में आज ईंधन की क्या कीमत है.
देश का सबसे सस्ता और महंगा ईंधन कहां?
आज भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर है. इसके विपरीत, देश में सबसे महंगा ईंधन आंध्र प्रदेश के चित्तूरमें बिक रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 118.34 रुपये और डीजल की कीमत 106.06 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
दिल्ली: राजधानी में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई: आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता: यहाँ पेट्रोल का भाव 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
चंडीगढ़: इसके अलावा चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 101.53 रुपये और डीजल 89.63 रुपये लीटर है.
राज्यों के अनुसार आज के रेट्स
उत्तर प्रदेश
यूपी के अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर देखा जा रहा है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये है. अयोध्या में पेट्रोल 102.4 रुपये और डीजल 97.87 रुपये लीटर बिक रहा है. गोरखपुर में पेट्रोल 102.13 रुपये व डीजल 95.62 रुपये, आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये व डीजल 95.02 रुपये और प्रयागराज में पेट्रोल 101.82 रुपये व डीजल 95.33 रुपये लीटर है.
बिहार
बिहार में तेल की कीमतें अभी भी उच्च स्तर पर हैं. पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अररिया में पेट्रोल 115.07 रुपये और डीजल 101.08 रुपये लीटर पर पहुंच चुका है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
एमपी के भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये है. इंदौर में पेट्रोल 114.61 रुपये और डीजल 99.70 रुपये है, जबकि गुना में डीजल ₹100 के पार 100.41 रुपये के करीब और पेट्रोल 115.44 रुपये लीटर है. वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर में पेट्रोल 107.96 रुपये और डीजल 101.17 रुपये है. बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये के भाव पर बिक रहा है.
राजस्थान
जयपुर में आज पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है. भरतपुर में पेट्रोल 112.43 रुपये और डीजल 97.54 रुपये है, जबकि बीकानेर में पेट्रोल का भाव 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये लीटर बना हुआ है.


