हिंडनबर्ग ने अडानी के बाद इकान एंटरप्राइजेज लेकर रिपोर्ट की जारी, कंपनी के शेयर में 33 प्रतिशत की आई गिरावट

हिंडनबर्ग ने कॉरपोरेट एक्टिविस्ट कार्ल इकान की इन्वेस्टमेंट कंपनी इकान एंटरप्राइजेज एलपी (Icahn Enterprises LP) के खिलाफ रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पोंजी जैसे इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को अपनाने का दावा किया गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Carl Icahn Hindenburg : अमेरिका शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के शेयरों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें अडानी समूह में गिरावट और धोखाधड़ी का दावा किया गया था। रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को बुरी तरह आर्थिक नुकसान हुआ। अब हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी को लेकर रिपोर्ट जारी की है, जिसके बाद कंपनी के शेयर्स में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

हिंडनबर्ग ने कॉरपोरेट एक्टिविस्ट कार्ल इकान की इन्वेस्टमेंट कंपनी इकान एंटरप्राइजेज एलपी (Icahn Enterprises LP) के खिलाफ रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पोंजी जैसे इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को अपनाने का दावा किया गया है। इसके बाद एक दिन में ही यानी 2 मई को कंपनी को की दौलत 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा कम हो गई।

35 फीसदी गिर कंपनी के शेयर

इकान एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयरों में 35 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद कंपनी का शेयर गुरुवार 4 मई को 31.78 डॉलर के इंट्रा डे लॉ पहुंच गया है। आपको बता दें कि कंपनी की शेयर पिछले एक दशक में पहली बार इतने कम हुए हैं।

बता दें कि इकान एंटरप्राइजेज में कार्ल इकान की लगभग 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वहीं उन्होंने अपने पर्सनल कर्ज को भरने के लिए कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी को गिरवी रख दिया है।

कंपनी को इतना हुआ नुकसान

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के अतिरिक्त 7.3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। कार्ल इकान की नेटवर्थ अब 10.8 बिलियन डॉलर है। कंपनी की पहली तिमाही का परिणाम शुक्रवार 5 मई को आएगा। बता दें ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर कार्ल इकान उनकी दौलत में 41 फीसदी की गिरावट आई और यह कम होकर 14.6 बिलियन डॉलर रह गई।

वहीं कार्ल इकान विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट टॉप-100 में से भी बाहर होकर 119वें पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि पहले वो करीब 25 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के 58वें सबसे अमीर व्यक्ति थे।

calender
04 May 2023, 04:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो