8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ेगा एरियर लेवल 6 कर्मचारियों को होगा बंपर फायदा

रिपोर्ट आने के बाद ही कर्मचारियों और पेंशनर्स की नई सैलरी तय होगी। खास बात ये है कि 1 जनवरी 2026 से जब भी नया वेतन आयोग लागू होगा, तब तक का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा।

calender

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में जबरदस्त उत्साह है। इस समय आयोग अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। नवंबर 2025 से आयोग के पास रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय है। सभी पक्षों से सुझाव लिए जा रहे हैं। 

रिपोर्ट आने के बाद ही कर्मचारियों और पेंशनर्स की नई सैलरी तय होगी। खास बात ये है कि 1 जनवरी 2026 से जब भी नया वेतन आयोग लागू होगा, तब तक का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा। इसी वजह से अभी से फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज है।

एरियर की गणना कैसे होगी?   

एरियर निकालने का फॉर्मूला बेहद आसान है। 8वें वेतन आयोग और 7वें वेतन आयोग की सैलरी में जो मासिक अंतर आएगा, उसे लागू होने में जितने महीने की देरी होगी, उससे गुणा कर दिया जाएगा। मान लीजिए फिटमेंट फैक्टर 2 तय होता है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन सीधे दोगुनी हो जाएगी।

लेवल 6 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी होगी?   

7वें वेतन आयोग में लेवल 6 के कर्मचारी की बेसिक पे 35,400 रुपये है। अब अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर देखिए कितना बदलाव आएगा। फिटमेंट फैक्टर 2 रहने पर बेसिक पे बढ़कर 70,800 रुपये हो जाएगी। 2.15 फिटमेंट फैक्टर पर ये 76,110 रुपये होगी। अगर 2.28 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो बेसिक 80,712 रुपये हो जाएगी। वहीं 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी सीधे 90,978 रुपये पहुंच जाएगी।

हर महीने सैलरी में कितना इजाफा?   

फिटमेंट फैक्टर 2 पर लेवल 6 कर्मचारियों की सैलरी हर महीने 35,400 रुपये बढ़ेगी। 2.15 फिटमेंट फैक्टर पर 40,710 रुपये का इजाफा होगा। 2.28 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर हर महीने 45,312 रुपये बढ़ेंगे। सबसे ज्यादा फायदा 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर होगा, जहां हर महीने 55,578 रुपये का फायदा कर्मचारियों को मिलेगा।

लेवल 6 का एरियर कितना बनेगा?   

मान लीजिए लागू होने में 20 महीने की देरी होती है। तो फिटमेंट फैक्टर 2 पर कुल एरियर 7,08,000 रुपये बनेगा। 2.15 फिटमेंट फैक्टर पर एरियर 8,14,200 रुपये होगा। 2.28 पर ये बढ़कर 9,06,240 रुपये हो जाएगा। और अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय हुआ तो लेवल 6 के कर्मचारियों को 11,11,560 रुपये का मोटा एरियर मिलेगा। फिलहाल सबकी नजर फिटमेंट फैक्टर पर टिकी है। जैसे ही आयोग अपनी सिफारिशें देगा, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होनी तय है। First Updated : Saturday, 30 May 2026