NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, जानें कितने उम्मीदवार हुए क्वालिफाई?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार को NEET UG 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया। इस बार देश भर से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य UG कोर्स के लिए क्वालिफ़ाई हुए हैं।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार को NEET UG 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया। इस बार देश भर से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य UG कोर्स के लिए क्वालिफ़ाई हुए हैं। रिज़ल्ट समय पर आने से काउंसलिंग और एडमिशन का शेड्यूल भी ट्रैक पर रहेगा।
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने साथ में AIR लिस्ट, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी कट-ऑफ और भाषा-वार डेटा भी जारी किया है।
टॉपर्स की लिस्ट में कौन आगे?
इस साल सबसे ज्यादा स्कोर 720 में से 715 रहा। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पानशुल बंसल ने जॉइंट टॉप किया।
NTA के आंकड़ों के मुताबिक:
19 उम्मीदवार - 700 से ज्यादा अंक
138 उम्मीदवार - 690 से ज्यादा अंक
1,492 उम्मीदवार - 650 या उससे ज्यादा
10,160 उम्मीदवार - 600 या उससे ज्यादा
90,780 उम्मीदवार - 500 या उससे ज्यादा
टॉप 138 में 93% से ज्यादा छात्र पहली बार NEET दे रहे थे। इनकी उम्र 17 से 19 साल के बीच है। सभी 36 राज्य और UT से छात्र क्वालिफ़ाई हुए। UP से सबसे ज्यादा 1.7 लाख और लक्षद्वीप से 43 छात्र पास हुए। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700+ और 26 ने 690+ स्कोर किया।
कितने छात्र बैठे, कितने पास हुए?
21 जून को हुई री-टेस्ट में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों के 5,440 सेंटर पर करीब 20 लाख छात्र बैठे थे। पेपर 13 भाषाओं में हुआ जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और उर्दू शामिल थीं। इस बार महिलाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। क्वालिफ़ाई करने वालों में 58% से ज्यादा महिलाएं हैं।
कैटेगरी वाइज क्वालिफ़ाई संख्या:
General: 2.91 लाख
OBC-NCL: 5.12 लाख
SC: 1.59 लाख
ST: 63,716
Gen-EWS: 95,026
PwBD: 3,666
PwD: 303
NTA ने कट-ऑफ मार्क्स और क्वालिफ़ाइंग परसेंटाइल भी कैटेगरी वाइज जारी किए हैं।
बोनस अंक और काउंसलिंग अपडेट
फाइनल आंसर की से एक दिन पहले NTA ने फिजिक्स के 2 सवालों में बदलाव किया। एक सवाल हटाया गया और दूसरे के 2 सही जवाब माने गए। इसलिए सभी छात्रों को 8 बोनस अंक मिले।
अब क्वालिफ़ाई छात्रों के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। 15% ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग MCC कराएगी। बाकी स्टेट कोटा सीटें राज्य अथॉरिटी भरेगी। NTA ने चेतावनी दी है कि काउंसलिंग के नाम पर फर्जी कॉल, पैसे या जानकारी मांगने वाले फ्रॉड से बचें। सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट देखें।


