1 अगस्त से नए महीने की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ सकता है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट, क्रेडिट कार्ड पॉलिसी और ऑटो पेमेंट सिस्टम जैसे अहम बदलाव शामिल हैं.
हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाएगी. तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट की कीमतों को ध्यान में रखते हुए घरेलू रेट्स में संशोधन करती हैं. अगर बदलाव हुआ, तो रसोई बजट पर असर पड़ना तय है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कुछ सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर उपलब्ध फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद कर दिया है. यह नियम 1 अगस्त से लागू हो गया है, जिससे अब कार्डधारकों को यह लाभ नहीं मिलेगा.
यूपीआई इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है. अब कोई भी यूजर एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेगा. अगर किसी के पास एक से अधिक यूपीआई ऐप हैं, तो हर ऐप पर यही लिमिट लागू रहेगी.
अब से ऑटो पे से पेमेंट सिर्फ तय समयों में ही प्रोसेस होंगे. सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद.
4 से 6 अगस्त के बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक संभावित है. इसमें रेपो रेट को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिससे लोन की EMI और सेविंग अकाउंट की ब्याज दर पर प्रभाव पड़ेगा. First Updated : Friday, 01 August 2025