Meta Layoffs: मेटा फिर कर रही है बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से निकाले जाएंगे हजारों कर्मचारी

Meta Layoffs: हाल ही में मेटा ने 11 हजार कर्मचारियों की छटनी की थी और अब एक बार फिर भारी मात्रा में छंटनी करने जा रही है। बता दें कि इस छंटनी से फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।

calender

Meta Lay offs 2023: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर बड़े पैमाने पर कंपनी से कर्मचारियों की छटनी करने जा रही है। ब्लू वर्ग की खबरों के मुताबिक आज यानी बुधवार को मेटा के मैनेजर को कर्मचारियों की छंटनी करने पर काम करने का निर्देश दिया है। हाल ही में मेटा फाउंडर CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि मेटा अपने खर्च को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। 

आज मेटा में होगी छटनी की प्रक्रिया शुरू

ब्लू वर्ग के रिपोर्टके मुताबिक आज मेटा कंपनी ने अपने मैनेजर को कर्मचारियों के छटनी पर काम करने की प्रक्रिया को शुरू करने को कहा है। इस छटनी का असर फेसबुक समेत इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प के कर्मचारियों पर पड़ने वाला है। बता दे कि इस बार मेटा 10,000 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है।

पहले भी कर्मचारियों की हो चुकी है छंटनी

आपको बता दे कि इस छंटनी से पहले भी फेसबुक परेंटे मेटा कंपनी ने अपने कुल वर्कफोर्स  में से 13 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। यह छंटनी नवंबर 2022 में की गई थी जिसका असर 11 हजार कर्मचारियों पर पड़ा था। इसके बाद मेटा कंपनी ने अपने खर्च में कटौती के लिए पिछली तिमाही में कर्मचारियों के नई हायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दिया था। बता दें कि फिलहाल मेटा कंपनी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, सिलिकॉन वैली बैंक डूबने से कई टेक कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गई है। जिस कारण कंपनी लगातार कम इनकम के कारण कर्मचारियों की छंटनी कर रही है ताकि खर्च को कम कर सके। 

कर्मचारियों की छंटनी के बाद टीम को किया जाएगा रिस्ट्रक्चर

मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मार्च में ही कर्मचारियों की छंटनी का इशारा करते हुए कहा था कि मेटा अप्रैल के लास्ट तक अपनी तकनीकी ग्रुप और मई के अंत तक अपने व्यावसायिक ग्रुप को रिस्ट्रेक्चर करने वाला है।

इन कंपनियों ने भी किया कर्मचारियों की छंटनी

बता दे कि टेक कंपनियों के अलावा मनोरंजन इंडस्ट्री में भी कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला जारी है। खबरो की माने तो वॉल्ट डिज्नी कंपनी भी 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। एंटरटेनमेंट डिवीजन से भी भारी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। लीगल फर्म अन्सर्ट एंड यंग ने हाल ही में 3,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। 

First Updated : Wednesday, 19 April 2023