मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, आज SEBI में फाइल होगा Jio का IPO

मुकेश अंबानी ने इसे भावनात्मक पल बताते हुए कहा कि रिलायंस और उसके शेयरहोल्डर्स का रिश्ता भरोसे, सम्मान और साथ बढ़ने पर टिका है। ये कमिटमेंट धीरूभाई अंबानी के लिए जितनी अहम थी, उतनी ही उनके लिए भी है।

calender

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि Jio Platforms के बोर्ड ने DRHP को मंजूरी दे दी है और इसे आज ही SEBI में जमा किया जाएगा। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि ये भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है।  

मुकेश अंबानी ने इसे भावनात्मक पल बताते हुए कहा कि रिलायंस और उसके शेयरहोल्डर्स का रिश्ता भरोसे, सम्मान और साथ बढ़ने पर टिका है। ये कमिटमेंट धीरूभाई अंबानी के लिए जितनी अहम थी, उतनी ही उनके लिए भी है।  

27 करोड़ शेयर जारी करेगा Jio Platforms   

रिलायंस की सब्सिडियरी Jio Platforms Limited के बोर्ड ने IPO के लिए DRHP को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू का प्राइस बुक बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए तय होगा।  

मुकेश अंबानी ने बताया कि इस IPO प्रोसेस को आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी लीड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Jio की लिस्टिंग ये साबित करेगी कि भारत भी ग्लोबल लेवल की टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है। निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि Jio का भविष्य और बेहतर होगा।  

524 मिलियन यूजर्स के साथ नंबर 1 बना Jio    

AGM में आकाश अंबानी ने कंपनी की ग्रोथ का डेटा शेयर किया। उन्होंने बताया कि Jio का यूजर बेस अब 524 मिलियन से ज्यादा हो गया है, जिससे ये देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है। 5G यूजर्स की संख्या भी 268 मिलियन पार कर चुकी है। ये चीन के बाहर किसी एक देश में सबसे बड़ा 5G यूजर बेस है।  

आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो FY26 में Jio Platforms ने 1,46,885 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया, जो पिछले साल से 14.6% ज्यादा है। पहली बार कंपनी का मुनाफा 30,000 करोड़ रुपये के पार गया है, जिसमें 15.1% की ग्रोथ दर्ज हुई है। आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी अब सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए जरूरी ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर रही है।  

पूरी रकम खर्च होगी 5G और AI पर   

Jio का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी 5G नेटवर्क बढ़ाने, AI टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में करेगी।  

लिस्टिंग के समय Jio Platforms की वैल्यू 110 से 130 बिलियन डॉलर के बीच आंकी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो ये देश की सबसे वैल्युएबल कंपनियों में शामिल हो जाएगी।   First Updated : Friday, 19 June 2026