OYO Revenue : OYO के कैश फ्लो में हुई बढ़ोत्तरी, जल्द लॉन्च होगा कंपनी का आईपीओ

ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने अपने ओयो में काम कर रहे वर्कर्स को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मार्च तिमाही में 90 करोड़ रुपये के सरप्लस कैशफ्लो के साथ क्लोज किया।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल का बिजनेस ओयो होटल आज भारत के अधिकतर हिस्सों में स्थित है। पर्यटक पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों कहीं भी जाएं ओयो होटल की सर्विस मिल जाती है। हॉस्पिटलिटी स्टार्टअप में आज कितने लोग निवेश कर रहे हैं। जिससे इसका व्यापार भारत में फैला हुआ है। अच्छी सर्विस के कारण लोग यहां विजिट करते हैं।

बता दें कि ओयो बहुत जल्द आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आने वाली है। उससे पहले कंपनी के मुनाफे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। गुरुवार 27 अप्रैल को रितेश अग्रवाल ने अपने ओयो में काम कर रहे वर्कर्स को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में ओयो लगभग 800 करोड़ रुपये की कर-पूर्व आय होने की संभावना है।

90 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

खबरों के माने तो ओयो को वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही में 90 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 90 करोड़ रुपये के सरप्लस कैशफ्लो के साथ क्लोज किया। इस हिसाब से देखा जाए तो ओयो का EBITDA 245 करोड़ रुपये का हो सकता है। आपको बता दें कि रितेश अग्रवाल ने साल 2013 में ओयो स्टार्टअप की शुरुआत की थी। जिसके बाद यह पहली बार कंपनी इतना प्रॉफिट हुआ है।

ऐसा अनुमान है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में अप्रैल-जून में ओयो को मुनाफा होता रहेगा। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में ओयो के पास 2,700 करोड़ रुपये कैश है। ओयो के फाउंडर अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाएंगे जिसके लिए इस साल प्रीमियम कैटेगरी में 1,800 होटलों को जोड़ा जाएगा।

OYO को ऐसा हुआ प्रॉफिट

रितेश अग्रवाल ने कर्मचारियों को बताया कि देश में ओयो होटल में तेजी से बुकिंग हुई, जिससे कंपनी को फायदा हुआ है। वहीं यूरोप में ओयो होटल में सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। पीक सीजन के कारण लोग होटल में विजिट कर रहे हैं। वहीं नवंबर से मार्च तक के ऑफ सीजन में पहले से ही बुकिंग मिल रही है। इन सबसे कारण ओयो के बिजनेस में भारी मुनाफा देखने को मिला है।

calender
28 April 2023, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो