किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, आ गई पीएम किसान की 23वीं किस्त की फाइनल डेट, जानें कब आएगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. सरकार ने आधिकारिक तौर पर उस तारीख का ऐलान कर दिया है. किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर की जाएगी.

calender

नई दिल्ली: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. सरकार ने आधिकारिक तौर पर उस तारीख का ऐलान कर दिया है. जब देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर की जाएगी. 

इस दिन बैंक खातों में जमा होंगे 2,000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर साझा की गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, योजना की 23वीं किस्त आगामी 20 जून 2026 को देशव्यापी स्तर पर जारी की जाएगी. इस घोषणा के बाद उन सभी कयासों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि किस्त जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत में आ सकती है. 

जानिए क्या है यह योजना

किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की औपचारिक शुरुआत की थी. इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह पूरी राशि साल भर में 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में सीधे किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है. 

अटक सकता है आपका पैसा

सरकार ने साफ किया है कि हर बार की तरह इस बार भी केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने अपनी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रखी हैं. यदि किसी लाभार्थी ने निम्नलिखित कार्य नहीं किए हैं, तो उनकी 2,000 रुपये की राशि रोकी जा सकती है. जिन किसानों का ई-केवाईसी वेरिफिकेशन अभी तक अधूरा है. जिनके पास वैध फार्मर आईडी मौजूद नहीं है. बैंक अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड में कोई मिस्टेक होना। बैंक खाते का आधार कार्ड और भूमि रिकॉर्ड से लिंक न होना.

ऐसे जांचें लाभार्थी सूची में अपना नाम

यदि आपकी पुरानी कोई किस्त किसी दस्तावेजी कमी के कारण रुक गई थी और अब आपने उसे सुधार लिया है, तो विभाग द्वारा पात्रता की दोबारा जांच के बाद वह रुकी हुई राशि भी आपके खाते में भेजी जा सकती है. किसान भाई घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस 

इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वहां होमपेज पर दिख रहे Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status के विकल्प का चयन करें. इसके बाद अपना नया रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें. सबमिट करते ही आपके सामने ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक अकाउंट लिंकिंग की पूरी स्थिति खुलकर आ जाएगी. जिससे आप आश्वस्त हो सकते हैं कि 20 जून को पैसा आएगा या नहीं. First Updated : Tuesday, 16 June 2026