पीवीआर-आईनॉक्स 50 सिनेमा स्क्रीन को करने जा रही है बंद , जानिए आखिर क्या है वजह

पीवीआर-आईनॉक्स वित्त वर्ष 2023-2024 में150-170 नए स्क्रीन खोलने की योजना बना रही है, साथ ही कंपनी अपने कुछ स्क्रीन को बंद भी कर रही है तो आइए जानते है इसके पीछे का कारण क्या है?।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

PVR-Inox: सिनेमा हॉल चलाने वाली मुख्य कंपनी पीवीआर-आईनॉक्स फिलहाल घाटे में चल रही है। जिसके चलते 50 स्क्रीन बंद करने जा रही है। पीवीआर-आईनॉक्सने कहा है कि,  चालू वित्त वर्ष 202-2024 में 150-175 स्क्रीन खोलने की प्लानिंग है। पीवीआर-आईनॉक्स ने 31 मार्च को बीते वित्त वर्ष के बारे में निवेशकों को जानकारी दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, कंपनी अगले छह महीनों में 50 सिनेमा हॉल बंद करने की योजना बना रही है।

आखिर कंपनी क्यों बंद कर रही सिनेमा स्क्रीन

पीवीआर-आईनॉक्स सिनेमा हॉल कंपनी काफी घाटे में चल रही है या फिर शॉपिंग मॉल में हैं, जहां इनकी जीवन अवधि समाप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। उनको वापस पटरी पर लाने की उम्मीद काफी कम दिखाई देर ही है। पीवीआर-आईनॉक्स लिमिटेड कंपनी के दो प्रमुख सिनेमा ब्रान्ड ( पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लेजर) के विलय के बाद अस्तित्व में उभर कर आया है। विलय होने के बाद यूनिट भारत और श्रीलंका में 115 शहरों में 361 सिनेमा हॉल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 1,698 स्क्रीन है। एलारा कैपिटल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण तुरानी ने कहा कि, 50 सिनेमा हॉल बंद करने से 10 करोड़ रुपये कर्ज पूर्व आय( एबिटा) पर गहरा असर पड़ेगा।

कंपनी की 150-170 स्क्रीन खोलने की भी है प्लानिंग

पीवीआर-आईनॉक्स कंपनी 150-175 स्क्रीन खोलने की योजना बना रहा है जो बड़े और मझोले शहरों में है। पीवीआर-आईनॉक्सने आगे कहा कि उसकी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 150-170 स्क्रीन खोलने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी के अनुसार इसमें से 9 स्क्रीन अब तक खुल चुके हैं वही 15 स्क्रीन खोलने के मामले में कमर्शियल ऑपरेशन को लेकर लाइसेंस का इंतजार है। वही 152 स्क्रीन पर काम विभिन्न चरणों में है।   

आपको बता दें  कि 31 मार्च 2023 की समाप्त हुई चौथी तीमाही में पीवीआर-आईनॉक्स कंपनी जिसे पहले पीवीआर लिमिटेड कंपनी के नाम से जाना जाता था उसे 333.99 करोड़ रुपये का एकृकित शुद्ध घाया हुआ था।

calender
17 May 2023, 04:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो