Ticket Fare : महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार ने दी सीनियर सिटीजन को सौगात, 50 प्रतिशत घटाया बस का किराया

Ticket Fare : महाराष्ट्र और हरियाणा में भी महिलाओं के लिए बस की टिकट के दाम को आधा किया गया था। अब वरिष्ठों नागरिकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Ticket Fare : भारत में सरकार महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमेशा नई-नई योजनाओं को शुरू करती है। राज्य सरकारों की तरफ से भी इन्हें कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है। जिसमें से एक है टिकट के दामों में कटौती करना। दिल्ली में महिलाओं में पहले से ही महिलाओं के लिए बस को फ्री किया हुआ है। वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा में भी महिलाओं के लिए बस की टिकट के दाम को आधा किया गया था। अब वरिष्ठों नागरिकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

50 फीसदी घटा किराया

अप्रैल 2023 में महाराष्ट्र औरक हरियाणा सरकार ने राज्य में महिलाओं के लिए बस के किरे को आधा कर दिया था। अब राज्य सरकारों ने इस सुविधा को वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी शुरू कर दिया है। इस योजना का लाभ 65 से 75 साल के सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में 75 साल के ऊपर के नागरिक को फ्री बस की सुविधा मिलती है।

महाराष्ट्र सरकार ने किया था ऐलान

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बजट सत्र के दौरान इस योजना की घोषणा की थी। वहीं हरियाणा सरकार ने भी वरिष्ठ नारिकों के लिए बस टिकट की कीमतों को घटा दिया था। हालांकि यह सुविधा लोगों को हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलती है।

इन राज्यों में मिलती है सुविधा

महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा दिल्ली और पंजाब में बस यात्रा से जुड़ी योजना का लाभ लोगों को मिलता है। दिल्ली और पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाती है। वहीं कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों टिकट पर छूट दी जाती है। जिससे की लोगों को बस का पूरा किराया नहीं देना पड़ता है।

calender
24 June 2023, 02:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो