Vande Bharat Train : अब आगरा से प्रयागराज का सफर होगा आसान, नए साल में शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

New Vande Bharat Express : नए साल में आगरा और प्रयागराज के बीच भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा. ये साढ़े चार घंटे में यात्रियों को आगरा पहुंचाएगी.

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Vande Bharat Express News : भारत सरकार देश भर में वंदे भारत एक्सप्रेस को पहुंचाने के लिए लगातार नई-नई सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च कर रही है. इससे लंबी दूरी के सफर को कुछ ही घंटों में पूरा कर लिया जाता है. अब केंद्र सरकार आगरा और प्रयागराज के लोगों को वंदे भारत की सौगात देने वाली है. जानकारी के अनुसार नए साल में आगरा और प्रयागराज के बीच भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा.

4 घंटे में पूरा होगा सफर

साल 2024 में उत्तर रेलवे प्रयागराज जोन आगरा से प्रयागराज के लिए भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी. इस ट्रेन में 11 कोच हैं और ये साढ़े चार घंटे में यात्रियों को आगरा पहुंचाएगी. वहीं इतने ही समय में वापस भी आएगी. इस दौरान ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी. जानकारी के अनुसार इस नई वंदे भारत का संचालन आगरा रेल मंडल के लोको पायलट और गार्ड करेंगे. इस मंडल की पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन 1 अप्रैल, 2023 को शुरू हुआ था.

कितना होगा किराया

आगरा और प्रयागराज के भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है. लेकिन अभी इस ट्रेन का किराया घोषित नहीं हुआ है. लेकिन वंदे भारत ट्रेन का किराया सुपरफास्ट ट्रेन से 10 से 15 प्रतिशत ज्यादा ही होता है. रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के बताया कि सुबह 6 बजे आगरा कैंट से ट्रेन का संचालन होगा. सुबह साढ़े 10 बजे ट्रेन प्रयागराज पहुंचेंगी और शाम को 5 बजे प्रयागराज से वापस आगरा के लिए रवाना होगी. फिर रात 9 बजे आगरा कैंट पहुंचेंगी.

calender
12 December 2023, 09:30 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो