Xiaomi Layoffs 2023 : शाओमी भारतीय बिजनेस में कर रही बड़ा बदलाव, कंपनी कर सकती है छंटनी का ऐलान

Xiaomi Layoffs 2023 : शाओमी ने अपने भारतीय कारोबार में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसका असर कंपनी में काम कर रहे लोगों पर भी पड़ सकता है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Xiaomi Layoffs 2023 : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) का पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार में व्यापार ठीक नहीं चल रहा है। कंपनियों को इंडिया में कम हो रही हिस्सेदारी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों की तरफ से कई मामलों में कंपनी पर सख्ती लगाई गई है। अब शाओमी ने अपने भारतीय कारोबार में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसका असर कंपनी में काम कर रहे लोगों पर भी पड़ सकता है।

छंटनी की आशंका

रिपोर्ट के अनुसार शाओमी बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकती है। कंपनी अपने बड़े बदलाव के तहत भारत में काम रहे हैं लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। आपको बता दें कि भारत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1000 से भी कम है। वहीं इस साल की शुरुआत में शाओमी के वर्कर्स की संख्या 1400-1500 तक थी। कंपनी ने इस महीने में लगभग 30 कर्मचारियों की छंटनी की है। भारत सरकार द्वारा शाओमी इंडिया की संकचना किए जा रहे बदलाव दो देखते हुए कंपनी के सारे फैसले चीन में स्थित पैरेंट कंपनी ले रही है।

कंपनी को हो रहा घाटा

रिपोर्ट के अनुसार भारत में शाओमी के बिजनेस में गिरावट देखने को मिल रही है। साल 2023 की पहली तिमाही में शाओमी इंडिया की शिपमेंट में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह सिर्फ 5 मिलियन रह गई। जबकि पिछले साल यह मुनाफा 7 से 8 मिलियन रहा था। बता दें पहले कंपनी लंबे वक्त तक भारत में नंबर वन पर थी लेकिन अब बहुत पीछे आ चुकी है। वर्तमान में इंडिया में बिजनेस के मामले में सैमसंग पहले स्थान पर और वीवो दूसरे स्थान पर है। कंपनी पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से पैसे देश से बाहर भेजे हैं।

calender
29 June 2023, 11:48 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो