पत्नी के छोड़ने से खफा व्यक्ति ने रची खतरनाक साजिश, जनता से लेकर पुलिस के खड़े हुए रोंगटे, पढ़े क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, उसे हत्या का कोई पछतावा नहीं था, बल्कि वह अपने जघन्य कृत्य से खुश था। पलक्कड़ के एसपी अजीत कुमार ने बताया कि चेन्थमारा को बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

calender

कुछ दिन पहले केरल में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको हिलाकर रख दिया। स्थानीय पुलिस को भी इस मामले को सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने कुछ ही घंटों में मामला सुलझाने का दावा किया है। दरअसल, मां और बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड की इस घटना ने न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुरानी रंजिश के तहत दिया घटना को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरल के उत्तरी जिले पलक्कड़ में दो दिन पहले मां-बेटे की हत्या का कारण लंबे समय से चली आ रही रंजिश थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पड़ोसी चेंथामारा (58) ने 72 वर्षीय लक्ष्मी और उसके 53 वर्षीय बेटे सुधाकरण की दिनदहाड़े हत्या कर दी। चेन्थामारा को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तारी से बचने के लिए जंगल में छिपा था आरोपी 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। चेन्तमारा को संदेह था कि उसकी पत्नी ने पीड़िता के परिवार के कारण उसे छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्या की योजना पहले से बना ली गई थी और आरोपियों ने हत्या के लिए हथियार भी खरीद लिए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए चेन्थमारा जंगल में छिप गया और 24 घंटे तक पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इलाके को अच्छी तरह से जानते हैं और उन्हें छिपने के स्थानों के बारे में भी जानकारी है। वह पुलिस की तलाशी अभियान पर गुप्त रूप से नजर रख रहा था।
  First Updated : Thursday, 30 January 2025