45 दिन की शादी और फिर कत्ल! औरंगाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग रचाई हत्या की साजिश
बिहार के तीन जिलों औरंगाबाद, मधेपुरा और नवादा से एक ही दिन में तीन खौफनाक अपराध सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है. कहीं प्रेम में अंधी पत्नी ने पति का कत्ल कराया, तो कहीं बुजुर्ग दंपति को घर में ही गोली मार दी गई. वहीं, एक महीने से लापता महिला का कंकाल पहाड़ से बरामद हुआ है. इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिहार के औरंगाबाद, मधेपुरा और नवादा जिलों से एक के बाद एक तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. कहीं अंधे प्यार ने रिश्ता चालीस दिन में ही खून से रंग दिया, कहीं बुजुर्ग दंपति को बदमाशों ने घर में ही गोली मार दी, तो कहीं एक महीने से लापता महिला की हड्डियां पहाड़ की खोह में पड़ी मिली. इन वारदातों ने पूरे प्रदेश में सनसनी और दहशत फैला दी है.
पुलिस सभी मामलों की तफ्तीश में जुटी है, लेकिन इन अपराध गाथाओं से यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर बिहार में अपराध की इस नई लहर को कौन रोक पाएगा? आइए अलग‐अलग ज़िलों की इन तीन वारदातों पर नजर डालते हैं
1. सिर्फ 45 दिन में ‘खत्म’ हुआ नया रिश्ता
औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव में 24जून की रात प्रेम‐प्रसंग ने एक नवविवाहित युवक की जान ले ली. शादी के महज 45दिन बाद पत्नी गूंजासिंह ने अपने सगे फूफाजीवनसिंह के साथ मिलकर अपने पति प्रियांशु उर्फ़ छोटू की सुपारी देकर हत्या करवा दी. औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि इस हत्या की मास्टरमाइंड प्रियांशु की पत्नी गूंजा सिंह थी, जिसका अपने सगे फूफा जीवन सिंह के साथ अवैध संबंध है. पुलिस ने गूंजा, जीवन और एक शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि पति रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए हत्या की साजिश रची गई.
2. मधेपुरा में बुज़ुर्ग दंपति की नृशंस हत्या
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र की रजनी पंचायत में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने सब्ज़ी विक्रेता दिनेश दास (70) और उनकी पत्नी भोललिया देवी (65) को घर में घुसकर कनपटी से सटाकर गोली मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाक़े में दहशत छा गई. मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा, “पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.” बेटी के संदेह पर पुलिस ने पड़ोसी दुकानदार से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन हत्या की असली वजह अब तक रहस्य बनी हुई है.
3. नवादा की गुमशुदा महिला का कंकाल पहाड़ में मिला
नवादा ज़िले के नवडीहा गांव से 8जून को लापता हुई 40 वर्षीय किरणदेवी का कंकाल गया ज़िले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित कचहरा पहाड़ के पास मिला. पास पड़े ब्लाउज, पर्स, घर की चाबी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक से पहचान हुई. परिजनों ने बहू काचोदेवी पर हत्या का आरोप लगाया है, क्योंकि किरण अपनी बहू की लव मैरिज का विरोध कर रही थी. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर FSL जांच और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन‑डाटा खंगाले जा रहे हैं.


