बुलंदशहर में पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक, उठाया ये खौफनाक कदम, सीधा पहुंचा जेल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने पर का शक था

calender

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. बता दें, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने पर का शक था, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया. हालांकि घटना के बाद उसने खुद अपने पिता को फोन कर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर हिरासत में ले लिया है. 

क्या है पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार, गांव आसफपुर निवासी रविंद्र दिल्ली में सिलाई की दुकान पर कारीगर का काम करता है. वहीं करीब पांच साल पहले उसकी शादी हजरतपुर निवासी 25 वर्षीय शिवानी से हुई थी. शादी के बाद दोनों गांव में परिवार से कुछ दूरी पर अलग मकान में रहते थे. रविंद्र काम के सिलसिले में दिल्ली में रहता था और अक्सर गांव आता-जाता रहता था. बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था.

गाला दबाकर की हत्या 

इस दौरान सोमवार रात रविंद्र ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को किसी युवक के साथ देख लिया, जिसके बाद आरोपी को अपनी पत्नी पर शक हुआ और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. लेकिन ये विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रविंद्र ने शिवानी की गला दबाकर कर हत्या कर दी. वहीं वारदात के बाद उसने अपने पिता रघुराज को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

मृतका के पिता ने लगाया आरोप 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. वहीं मृतका के पिता ओमप्रकाश ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. उनका कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

पहले भी सामने आई ऐसी घटना 

बता दें, इसी इलाके में कुछ दिन पहले भी रिश्तों को कलंकित करने वाली एक और घटना सामने आई थी.जहां  24 मई को खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव में एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान भी आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था. वहीं अब एक ऐसी घटना के फिर से सामने आने के बाद मामले को सनसनी फैल गई है.  First Updated : Wednesday, 27 May 2026