मोबाइल में मैच देख रहा था छात्र, बाइक सवार 10 लोगों ने घेरा फिर कर दी बेरहमी से हत्या

गुरुवार रात करीब 9 बजे तब घटी जब अखिल अपने घर के पास दोस्तों के साथ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहा था. तभी बाइक सवार 10 लोगों ने छात्र को घेरा और उसकी हत्या कर दी.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

हैदराबाद: हैदराबाद के चिलकलगुड़ा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 22 साल के बीटेक छात्र की 10 लोगों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के दौरान युवक पर 15 बार चाकू से हमला किया गया, जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सामने आई जानकरी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. वहीं व्यक्ति की पहचान बोम्मना युवान उर्फ अखिल के रूप में की गई है. लेकिन कौन था अखिल और उसका क्या कसूर था, जो उसे इतनी बेरहमी से मार दिया गया चलिए जानते है. 

कब हुई ये घटना 

अखिल इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक का लास्ट ईयर का छात्र था और चिलाकलगुडा की इंदिरा नगर कॉलोनी में रहता था. अखिल अपने अपनी पढ़ाई पूरी करने के करीब था, तभी एक खूनी झगड़े में उसकी जान चली गई. बता दें, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे तब घटी जब अखिल अपने घर के पास दोस्तों के साथ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहा था. माहौल सामान्य लग रहा था, तभी अचानक करीब 10 लोग दोपहिया वाहनों पर आए. उन्होंने तुरंत अखिल को घेर लिया और उससे बहस करने लगे। घटना स्थल पर मौजुद लोगों के अनुसार, बहस कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई.

इस बीच अखिल और उसके दोस्तों के कुछ प्रतिक्रिया करने से पहले ही हमलावरों ने अपने पास रखे धारदार चाकू निकाले और उस पर हमला कर दिया. उन्होंने अखिल के सिर, गर्दन और हाथों पर एक के बाद एक 15 से अधिक बार वार किए. इसके बाद अखिल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए. 

अस्पताल में कराया गया भर्ती 

घटना के तुरंत बाद ही अखिल के दोस्त उसे गंभीर हालत में गांधी अस्पताल ले गए. इस घटना से पूरा इलाका शोक और आक्रोश में डूबा हुआ है. पुलिस को शक है कि अखिल के कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने वाली युवती के परिवार का इस घटना में हाथ है. पुलिस की शुरुआती जांच में दो मुख्य संदिग्धों परमेश और साई के नाम सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि परमेश युवती का भाई है और दूसरा उसका जीजा है. पुलिस का मानना ​​है कि हत्या सम्मान या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है. दोनों मुख्य संदिग्ध फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

कॉलोनी में तनाव का माहौल 

हत्या की खबर फैलते ही इंदिरा नगर कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना या जवाबी हमले को रोकने के लिए मृतक और संदिग्ध दोनों के घरों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक सुनियोजित हमला था और जल्द से जल्द आरोपियों को पड़कने का प्रयास किया जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो