रिश्तों का खूनी अंत, पत्नी ने पति-सास और सौतन समेत 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के अजमेर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने अपनी बेटी और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति, सास, पति की दूसरी पत्नी और एक रिश्तेदार को मौत के घाट उतार दिया.

calender

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी. आरोप है कि महिला ने अपनी बेटी और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति, सास, पति की दूसरी पत्नी और एक रिश्तेदार को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शवों को कार में रखकर आग लगा दी. 

कहां पर हुई ये घटना 

यह घटना अजमेर के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव की है, जहां पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि गांव के बाहर सड़क किनारे एक कार में आग लगी हुई है. इस दौरान मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कार के अंदर चार जले हुए शव मिले है. वहीं जैसे ही ये घटना सामने आई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतकों की हुई पहचान 

मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और रिश्तेदार महिमा के रूप में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया कि रामसिंह और उनकी पहली पत्नी सुनीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसके साथ ही परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे और इसी तनाव ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया.

कब हुई घटना 

पुलिस के अनुसार, इस वारदात को बुधवार रात को अंजाम दिया गया. आरोप है कि सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियारों से चारों पर हमला किया और हमले में सभी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अजमेर एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. First Updated : Thursday, 28 May 2026