एक तरफ़ भारत जोड़ो चल रहा है दूसरी तरफ़ कांग्रेस छोड़ोः संजय सिंह

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा कि कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है, एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चला रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा कि कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है, एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चला रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो प्रयोग शिंदे पर सफल हुआ। वहीं मनीष सिसोदिया पर असफल कर दिया गया। हम सजग हैं इसलिए जब भी किसी को संपर्क किया जाता है हम सामने आते हैं। संजय सिंह ने बताया कि बीजेपी ने ऑपरेशन लोटत के तहत गोवा में कांग्रेस के विधायकों को तोड़ लिया।

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल मॉडल दिल्ली से पंजाब गया और अब गुजरात में भी चलेगा। लेकिन मैं बता दूं कि हम कोई कांग्रेस नहीं हैं, आम आदमी पार्टी के विधायक टूटेंगे नहीं। हमने शिकायत दी है, उन्होंने सीबीआई ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अभी भी कार्रवाई नहीं की गई तो माना जाएगा कि वे भी इस किडनैपिंग के धंधे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस संविधान की हत्या का, सरकारों को गिराने का ऑपरेशन है।

हालांकि, पंजाब में 12 विधायकों को संपर्क करके 25-25 करोड़ का ऑफर दिया और दूसरों को तोड़ने पर 50-70 करोड़ का ऑफर दिया तो ऐसे में हम मांग करते हैं कि जांच एजेंसी इस मामले की जांच करें। संजय सिंह ने कहा कि 55 विधायकों को तोडकर किडनैपिंग गैंग चलाना है, तो 2100 करोड़ कैश रखा हुआ है। चूंकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता की भलाई के लिए काम करते हैं और ये ऑपरेशन लोटस चलाते हैं।

calender
14 September 2022, 07:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो