जानिए क्या है IPC की धाराओं का मतलब और देश में ऐसे कानून जिनसे अभी तक आप वाकिफ ना हों

हमारे भारत देश में ऐसे कई कानून हैं जो ऐसी - ऐसी हरकतों को लेकर बनाएं गए हैं, जिनसे शायद आप अभी तक वाखिफ़ ना हों। यह कानून हमारे अधिकारों को लेकर बनाये जाते हैं। ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें इन सभी कानून के बारे में सही जानकारी हो।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हमारे भारत देश में ऐसे कई कानून हैं जो ऐसी - ऐसी हरकतों को लेकर बनाएं गए हैं, जिनसे शायद आप अभी तक वाखिफ़ ना हों। यह कानून हमारे अधिकारों को लेकर बनाये जाते हैं। ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें इन सभी कानून के बारे में सही जानकारी हो। वरना अधिकतर लोग इन सब से जरूर अनजान ही हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं आज हम आपके लिए इस बारे ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आएं हैं, जिनसे आप अभी तक अनजान थे और हमारी दी हुई यह जानकारी आपके जीवन में जरूर काम आएगी।

शाम के समय महिलाओं की गिरफ्तारी

क्या आपको यह मालूम हैं, धारा 46 के तहत पुलिस किसी भी महिला को शाम के 6 बजे के बाद और सुबह के 6 बजे से पहले गिरफ्तार नहीं कर सकती हैं। चाहे वह कितनी भी बड़ी गुनहगार क्यों ना हो। यदि पुलिस इस कानून का उलंघन करती पाई गई तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।

नाबालिक के साथ किया गया दुष्कर्म

यदि कोई शख्स 18 साल से कम उम्र की नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता है और चाहे वह सब लड़की की इच्छा से किया गया हो या पीना इच्छा से वह रेप माना जाता है। यह धारा - 375 के तहत एक दंडनीय अपराध है।

फांसी की सज़ा सुनाना

यदि जज किसी अपराधी को फांसी की सज़ा सुनाता है, तो उसके बाद वह पेन की निप को तोड़ देता है। वह इसलिए क्योंकि इस पेन से किसी के जीवन खत्म हुआ तो इसका दोबारा इस्तेमाल न किया जाये। पेन निप तोड़ने के बाद जज खुद भी चाहे तो भी फैसला नहीं बदल सकता।

गर्भवती कर्मचारी को नौकरी से निकालना

किसी भी जगह पर काम कर रही एक गर्भवती महिला को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता है। यदि ऐसे में कोई कंपनी इस कानून का उलंघन करती है और उसे नौकरी से निकलती है तो मालिक को 3 महीने की जेल भी हो सकती है।

पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करना

यदि कोई पुलिस अधिकारी आपकी शिकायत करने पर भी FIR दर्ज करने से इंकार करें तो IPC धारा 166- A के तहत ऐसा करने से वह अधिकारी दोषी पाया जायेगा। जिसकी सजा में उसको 6 महीने या फिर 1 साल की जेल की हवा खानी पद सकती है। तो यदि आपके साथ ऐसा होता है तो इस जानकारी को अवश्य ध्यान में रखें।

गर्भवती करके छोड़ देना

यदि कोई पुरुष किसी स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करके छोड़ देता है तो उसपर क़ानूनी तौर पर केस दर्ज किया जा सकता है और धारा 312 के तहत सजा भी दी जाती है।

किसी भी होटल में फ्री में पानी पीना

बड़े से बड़े होटल में आपने देखा होगा की वहां पानी का चार्ज लगता है, यानी यदि हम होटल में पानी पीना चाहें तो वह पानी की बोतल के लिए पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन यह कानून के खिलाफ है। इंडियन सीरीज एक्ट 1887 के तहत आप चाहें किसी छोटे होटल में जाए या 5 स्टार होटल में वह आपको फ्री में पानी पीने से रोक नहीं सकते और न ही वाशरूम इस्तेमाल करने से। यदि आपसे ऐसी जगहों पर पानी या वाशरूम के लिए चार्ज किया जाता है तो आप उसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं। इसके चलते उस होटल का लाइसेंस रद्द भी हो सकता है।

कुछ जरूरी IPC की धाराएं.....

धारा 307 = हत्या की कोशिश करना

धारा 302 = हत्या के लिए दंड

धारा 376 = बलात्कार करना

धारा 395 = डकैती करना

धारा 377 = अप्राकृतिक कृत्य

धारा 396 = डकैती के दौरान हत्या करना

धारा 120 = षडयंत्र रचना/ किसी के खिलाफ साजिश करना

धारा 365 = अपहरण करना

धारा 201 = सबूत मिटाने की कोशिश या सबूत मिटाना

धारा 34 = सामान आशय

धारा 412 = छीनाझपटी करना/ लूटपाट

calender
24 February 2023, 12:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो