MAH MBA CET 2026 Result: पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

MAH MBA CET 2026 के पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, दूसरे अटेम्प्ट के नतीजे जून में जारी होने की उम्मीद है.

calender

पुणे: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MAH MBA CET 2026 के पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. MBA और MMS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा के परिणाम का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.

MAH MBA CET 2026 परीक्षा अप्रैल और मई में विभिन्न सत्रों में आयोजित की गई थी. फिलहाल पहले अटेम्प्ट का परिणाम जारी किया गया है, जबकि दूसरे अटेम्प्ट में शामिल उम्मीदवारों को अपने नतीजों के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है.

कब आयोजित हुई थी पहले अटेम्प्ट की परीक्षा?

MAH MBA CET 2026 के पहले अटेम्प्ट की परीक्षा 6, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद 2 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी. उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद 13 मई को फाइनल आंसर-की अपलोड की गई थी.

ऐसे डाउनलोड करें MAH CET 2026 का रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 'MBA/MMS-CET 2026 scorecard' लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.
  • इसके बाद 'scorecard' टैब पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका MBA CET 2026 रिजल्ट दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

दूसरे अटेम्प्ट का रिजल्ट कब आएगा?

दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा 9 मई को आयोजित की गई थी. इसकी प्रोविजनल आंसर-की 19 मई को जारी हुई थी, जबकि फाइनल आंसर-की 29 मई को प्रकाशित की गई थी. उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे अटेम्प्ट का रिजल्ट जून में जारी किया जा सकता है.

दोनों प्रयासों में शामिल उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा

इस वर्ष MAH CET परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी. दोनों प्रयासों में शामिल होना उम्मीदवारों के लिए वैकल्पिक रखा गया था. जो अभ्यर्थी दोनों अटेम्प्ट में शामिल हुए हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दोनों में से बेहतर स्कोर का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी.

राज्य के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में मिलता है प्रवेश

MAH MBA CET एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र के 'स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल' द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के 300 से अधिक मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है. इनमें JBIMS, SIMSREE और PUMBA जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं. First Updated : Sunday, 31 May 2026