नई दिल्ली: NEET री-एग्जाम 2026 में शामिल हुए देश भर के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. NTA जल्द ही री-नीट परीक्षा की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और फाइनल आंसर-की अपनी वेबसाइट पर जारी करने की तैयारी कर रही है. जहां एक तरफ परीक्षार्थी अपने व्यक्तिगत लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ओएमआर शीट देख सकेंगे. वहीं फाइनल आंसर-की को पीडीएफ फॉर्मेट में सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसी अंतिम उत्तर कुंजी के मूल्यांकन के आधार पर री-नीट 2026 का मुख्य परिणाम तैयार किया जाएगा.
20 जुलाई तक रिजल्ट संभव
एनटीए ने इससे पहले री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी की थी. जिस पर छात्रों से चुनौतियां और आपत्तियां मांगी गई थीं. वर्तमान में विषय विशेषज्ञों द्वारा इन दर्ज आपत्तियों की समीक्षा की जा रही है. यह प्रक्रिया पूरी होते ही एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा. जिसके जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आने की पूरी संभावना है.
री-एग्जाम का परिणाम घोषित
अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद नीट यूजी री-एग्जाम का परिणाम घोषित किया जाएगा. शैक्षणिक गलियारों में चर्चा है कि परीक्षा का अंतिम परिणाम 20 जुलाई 2026 तक घोषित किया जा सकता है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तारीखों की सटीक पुष्टि के लिए एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें.
ऐसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर
ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए तय नियमों के आधार पर अपने अंकों का सटीक अनुमान लगा सकते हैं. प्रत्येक सही जवाब के लिए उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर देने पर कुल स्कोर में से 1 अंक काट लिया जाएगा. जिन सवालों के उत्तर ओएमआर शीट में खाली छोड़े गए हैं उनके लिए न तो कोई अंक मिलेगा और न ही काटा जाएगा.
फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
फाइनल आंसर-की के लिए
आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in को ओपन करें. होमपेज के मुख्य नोटिफिकेशन सेक्शन में 'Re NEET 2026 Final Answer Key' लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक सार्वजनिक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. इस फाइल को डाउनलोड कर अपने सेट के अनुसार सही उत्तरों का मिलान करें. First Updated : Sunday, 05 July 2026