NEET UG फीस रिफंड प्रक्रिया आज से शुरू, जानें NTA के नए नियम और पूरा तरीका
नीट यूजी 2026 के परीक्षार्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक राहत भरी खबर जारी की है. परीक्षा रद्द होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन फीस वापस करने की आधिकारिक प्रक्रिया आज यानी 21 मई से शुरू की जा रही है.

नई दिल्ली: एनटीए ने नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों की फीस राशि वापस की जाएगी. एजेंसी ने बताया है कि अभ्यर्थियों को रिफंड प्राप्त करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का ऑप्शन आज 21 मई से दिया जाएगा. नीट यूजी 2026 के परीक्षार्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ी राहत भरी खबर जारी की है. परीक्षा रद्द होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन फीस वापस करने की आधिकारिक प्रक्रिया आज यानी 21 मई से शुरू की जा रही है.
पुरानी फीस लौटा दी जाएगी
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आगामी 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा बल्कि पुरानी फीस पूरी तरह लौटा दी जाएगी. फीस रिफंड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की ऑनलाइन विंडो आज से लाइव कर दी जाएगी. सीबीआई ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनटीए के एक्सपर्ट पैनल के सदस्यों सहित अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
क्यों दी गई बैंक डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा?
एनटीए के महानिदेशक के मुताबिक, देश भर के लाखों छात्रों ने अपने आवेदन पत्र साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भरे थे. यदि सामान्य प्रक्रिया के तहत रिफंड जारी किया जाता, तो वह राशि सीधे उसी बैंक खाते में वापस चली जाती जिससे भुगतान किया गया था. छात्रों को इस नुकसान से बचाने के लिए एजेंसी ने बैंक डिटेल्स अपडेट करने का विकल्प दिया है ताकि छात्र अपनी सुविधानुसार किसी भी वैध खाते में पैसे मंगा सकें.
कैटेगरी के आधार पर छात्रों को इतनी राशि वापस की जाएगी
सामान्य वर्ग: 1700
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 1600
एससी / एसटी / दिव्यांग: 1000
री-एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
दोबारा परीक्षा 21 जून, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक 'पेन-एंड-पेपर' (ऑफलाइन) मोड में आयोजित होगी. परीक्षा के माध्यम में अब कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। किसी भी शिकायत के लिए छात्र जरूरी दस्तावेजों के साथ neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.
इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
नीट यूजी 2026 का रिफंड पाने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए. ऑफिशियल नीट पोर्टल खोलें. अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म की तारीख का इस्तेमाल करके लॉग इन करें. एक्टिव फीस रिफंड या बैंक डिटेल्स अपडेट लिंक पर क्लिक करें.
क्या- क्या रिफंड में शामिल नहीं होंगे
सही बैंकिंग डिटेल्स डालें, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC कोड शामिल हो. पेमेंट से जुड़ी किसी भी दिक्कत से बचने के लिए सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करें. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज अपने पास सुरक्षित रखें. रिफंड प्रोसेस के बारे में एनटीए ने साफ किया है कि पेमेंट गेटवे चार्ज और बैंक से जुड़ी फीस रिफंड की रकम में शामिल नहीं होंगी.


