गर्मी की मार से बचने के लिए युवक ने लगाया ऐसा जुगाड़, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग
मई महीने की शुरुआत से ही देशभर भी जमकर गर्मी पड़ रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्मी से बचने के लिए एक कपल ने अपनी बाइक को ही अपना चलता फिरता घर बना लिया है.

उत्तर प्रदेश: अक्सर सोशल मीडिया पर अतरंगी वीडियोज सामने आते रहते है, जिनमें में कुछ लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते है तो कुछ लोगों के होश उड़ा देते है. वहीं एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक युवक ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला है कि लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं. इतना ही यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. लेकिन क्या इस वीडियो में खास चलिए जानते है.
गर्मी से बचने का जुगाड़
दरअसल, मई महीने की शुरुआत से ही देशभर भी जमकर गर्मी पड़ रही है. यहीं वजह है कि लोग इस गर्मी और लू का कहर से बचने के लिए अलग-अलग उपाय निकाल रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्मी से बचने के लिए एक कपल ने अपनी बाइक को ही अपना चलता फिरता घर बना लिया है. बता दें, यह वीडियो उत्तर प्रदेश से सामने आया है. वीडियो में युवक ने गर्मी से बचने के लिए बाइक के ऊपर सुखी घास और लकड़ियों से बनी एक छत बनाई है, जो उसे और उसकी बीवी को तपती धूप से बचा रही है.
किसने शेयर किया वीडियो
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कपल जब इस जुगाड़ के साथ सड़क पर निकलते है तो लोग उन्हें पलट-पलट कर देख रहे है. बता दें, इस वीडिओ को इंस्टाग्राम पेज 'thehabibsaifi' से शेयर किया गया है, जिसमें अब तक 9 से ज्यादा लोक देख और लाइक कर चुके है. इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते भी नजर आ रहे है.
यूजर्स ने किया रियेक्ट
एक यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा "नीले ड्रम वाली दुनिया में ऐसी मोहब्बत बड़ी मुश्किल से मिलती है" दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "भाई आग बुझाने के सामान संग लेकर चल रहे हो." एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "भैया बुरा ना मानो तो हेलमेट लगा लो नहीं तो बीजेपी सरकार आपको चालान भेज देगी और दोषी करार देगी कहीं आपके फॉलोवर्स बढ़ गए तो" इसके साथ ही कई यूजर्स कपल की तारीफ करते हुए उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं.


