रेड अलर्ट के बीच प्रयागराज में अनोखा प्रयोग! युवक ने सरसों के तेल से धूप में पकाया अंडा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 47 डिग्री तापमान वाली भीषण गर्मी में एक युवक ने छत पर सरसों का तेल डालकर धूप में ही अंडा पका दिया. यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो हीटवेव की भयावह स्थिति को साफ दिखा रहा है.

Sonee Srivastav

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की जान मुश्किल कर दी है. तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. ऐसे में एक युवक ने गर्मी की तपिश का अनोखा प्रदर्शन किया है. फैज नाम के इस युवक ने अपनी छत पर सरसों का तेल डाला और सीधे धूप में अंडा तोड़ दिया. कुछ ही देर में अंडा पकने लगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गर्मी ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड

प्रयागराज, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. दिन का तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच रहा है. लोग कह रहे हैं कि बाहर निकलना अब जानलेवा हो गया है. दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं.

वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

वीडियो में फैज छत पर तेल डालते हैं और अंडा फोड़ते ही उसका सफेद भाग पकना शुरू हो जाता है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं- “अब गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं, छत पर नाश्ता तैयार.” कुछ इसे गर्मी का मजाक बना रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर चेतावनी मान रहे हैं. हालांकि मजाक-मजाक में छत पर अंडा पकाने का प्रयोग न करें. इस भीषण गर्मी में खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना सबसे जरूरी है.

स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर

डॉक्टरों के मुताबिक, इस बार की गर्मी सामान्य से ज्यादा खतरनाक है. लू लगने, बेहोशी और सांस की तकलीफ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग ज्यादा जोखिम में हैं.

बचाव के आसान उपाय

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें
  • खूब पानी पिएं, नारियल पानी और छाछ लें
  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें
  • सिर ढककर रखें और छाते का इस्तेमाल करें
  • बिना जरूरत के बाहर न घूमें

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. लोग वीडियो को देखकर हंस रहे हैं, लेकिन यह घटना गर्मी की भयावह स्थिति को साफ दिखा रही है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो