बिहार में हो रहे एनकाउंटर के बाद डरा बदमाश, गंगा में बहाए हथियार, वीडियो वायरल
बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुख्यात बदमाश अपने हथियार गंगा में बहाता नजर आ रहा है.

पटना: बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुख्यात बदमाश अपने हथियार गंगा में बहाता नजर आ रहा है. बता दें, ये असर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘गोली चलाओगे तो गोली खाओगे’ बयान के बाद देखने को मिल रहा है. इसी बीच चलिए जानते है कि ये वायरल वीडियो कहा से सामने आया है.
कानून का दिखा डर
दरअसल, यह मामला बिहार के भागलपुर जिले से सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया इलाके से सामने आया है, जिसके बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहे आरोपी का नाम कैलाश मंडल बताया जा रहा है, जो लंबे समय से अपराधी की श्रेणी में शामिल है. इतना ही नहीं, इस कुख्यात बदमाश पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई मामलों को लेकर शिकायत दर्ज है. वहीं यह कई बार जेल भी हवा भी खा चुका है.
हालांकि जब बदमाश हाल ही में जेल से बाहर आया तो उसे एहसास हुआ की बदमाशों के प्रति बिहार सरकार का रवैया पूरी तरह बदल चुका है. अगर किसी बदमाश को अपराध करते पाया गया तो अब उसका एनकाउंटर होगा, जिसके बाद बदमाश ने ऐसा कदम उठाया है.
विधि-विधान के साथ हथियारों का विसर्जन
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुख्यात बदमाश सुल्तानगंज के पवित्र गंगा घाट के किनारे पूरे विधि-विधान के साथ अपने हथियारों की पूजा करते नजर आ रहा है. वहीं इसके बाद बदमाश को हथियारों को गंगा नदी विसर्जित करते देखा जा सकता है. हथियारों को गंगा में बहाने के बाद हाथ जोड़ते हुए बदमाश ने प्राण लिया कि वह आगे से किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा.
बता दें, इस वीडियो के सामने आने के बाद जनता चैन की सांस लेती हुई नजर आ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से अपराधियों के हौसले टूट रहे है और वह एनकाउंटर डर से खुद को सुधारने की राह पर चल पड़े है.


