ट्विशा की मौत के ठीक अगले दिन सास गिरीबाला ने क्यों किए दर्जनों कॉल? CCTV वाले से बात करने का हुआ खुलासा
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के अगले दिन उनकी सास गिरीबाला ने जज लेवल के लोगों और सीसीटीवी इंस्टॉल करने वालों को कई कॉल किए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीचर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नई जानकारी के साथ उलझता जा रहा है. पति समर्थ की फरारी और सीसीटीवी फुटेज के बाद अब ट्विशा की सास गिरीबाला की मौत के अगले दिन की कॉल डिटेल सामने आई है. ट्विशा के परिवार ने इन कॉल्स को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.
गिरीबाला की संदिग्ध कॉल डिटेल
परिवार के मुताबिक, 12 मई को ट्विशा की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को गिरीबाला ने कई लोगों को फोन किया. इनमें जज लेवल के कुछ लोग, रिश्तेदार और परिचित शामिल थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरीबाला ने बिल्डिंग में सीसीटीवी लगाने वाले युवकों को भी कॉल किया था.
ट्विशा के परिवार ने ये कॉल डिटेल सार्वजनिक करते हुए पुलिस से मांग की है कि सभी नंबर्स की गहन जांच हो. परिवार चाहता है कि इन नंबर्स के सीडीआर, टॉवर लोकेशन, व्हाट्सएप चैट, सोशल मीडिया मैसेज और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड तुरंत सीज कर लिए जाएं.
डिजिटल सबूतों की मांग
परिवार ने आगे निवेदन किया है कि गिरीबाला से जुड़े सभी लोगों जैसे निजी सहायक, ड्राइवर, घरेलू स्टाफ और डेड बॉडी के परिवहन में शामिल व्यक्तियों के फोन डेटा की भी जांच हो. घटना से पहले और बाद में ट्विशा या आरोपियों से संपर्क में रहे सभी लोगों के कम्युनिकेशन रिकॉर्ड सुरक्षित किए जाएं.
सीसीटीवी फुटेज ने बदला केस का रुख
हाल में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को नया मोड़ दिया है. वीडियो में ट्विशा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की ओर जाते देखा गया. करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छत पर उस एक घंटे में क्या हुआ.
CCTV footage emerges in Twisha Sharma murder case (Bhopal):
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 18, 2026
31-year-old Twisha is seen climbing stairs shortly before her death. Her husband Samarth Singh & others attempt CPR. Ex-judge mother-in-law Giribala Singh enters a room. Later, three people carry her body downstairs. pic.twitter.com/mRRc9NvEP0
फुटेज में ट्विशा हाथ में हेडफोन लिए सामान्य हालत में छत पर जाती दिख रही हैं, लेकिन नीचे लाते समय उनकी हालत बेहद खराब थी. यही वजह है कि परिवार इस मौत को हत्या बताकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.
मां ने सुनी समर्थ की आवाज?
ट्विशा ने छत पर पहुंचकर अपनी मां को फोन किया था. मां का कहना है कि बातचीत में ट्विशा ने ससुराल में हो रही प्रताड़ना का जिक्र किया. अचानक फोन पर किसी और की आवाज आई और कॉल कट गया. मां का विश्वास है कि वह आवाज उनके दामाद समर्थ की थी.


