'अभी और एनकाउंटर होगा', अपराध मुक्त बिहार बनाने को लेकर भगवान सिंह कुशवाहा ने दी चेतावनी
बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा राज्य में हुए एनकाउंटर को लेकर कहा है कि "अभी और एनकाउंटर होगा, ये तो कम हुआ है".

पटना: बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. बिहार पुलिस के सहयोग के द्वारा अपराध को राज्य में से पूरी तरह खत्म करने के प्रयास किए जा रहे है. इसी अभियान के तहत बिहार ही राजधानी पटना में बीतें दो दिनों में पुलिस ने दो एनकाउंटर किए है. इसके साथ ही सिवान में एक हाफ एनकाउंटर किया गया है. इससे साफ संदेश मिल रहा है कि राज्य में अब अपराधियों की खैर नहीं. वहीं अब इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है.
भगवान सिंह कुशवाहा ने लिया संकल्प
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा राज्य में हुए एनकाउंटर को लेकर कहा है कि "अभी और एनकाउंटर होगा, ये तो कम हुआ है". साथ ही उन्होंने संकल्प भी लिया है कि बिहार अपराध मुक्त करने के लिए जो कुछ भी करना हो हम उसके लिए तैयार है.
कितने लोग हुए गिरफ्तार?
बता दें, 13 मई 2026 को पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सीएमएस कंपनी की कैश से भरी वैन के लूट की खबर सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकय के शर्मा के मुताबिक, कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों हथियार दिखा कर सीएमएस कंपनी की वैन से कैश लूटने के अपराध को अंजाम दिया था, जिसके बाद उन अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई. मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अपराधियों की पहचान की गई. इसके साथ ही उन्हें पड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही थी.
अचानक फायरिंग हुई शुरू
बता दें, छापेमारी के दौरान पहले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं चौथे अपराधी के जानकारी प्राप्त होने के बाद उनके निवास पर भी छापेमारी की गई. हालांकि इस दौरान अचानक अपराधी द्वारा पुलिस पर हमला किया जाने लगया और दोनों तरह से फायरिंग शुरू हो गई. झड़प के बीच अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद चौथे अपराधी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
इससे पहले अगमकुआं इलाके में भी एक ऐसी घटना सामने आई थी, जिसका हाफ एनकाउंटर किया गया. वहीं अब भगवान सिंह कुशवाहा की चेतावनी के बाद क्या राज्य में कुछ सुधार होता ये तो वक्त ही बताएगा.


