जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस की कप्तानी में रिंकू की वापसी, 4 नए चेहरे भी शामिल

प्रभसिमरन, अशोक और यश के लिए ये इंटरनेशनल डेब्यू होगा। हर्ष दुबे पहले वनडे खेल चुके हैं। लंबे समय बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: बीसीआई ने सोमवार 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। तीन मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे और तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है, साथ ही 4 नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।  

टीम में कौन-कौन लौटा, किसे मिला डेब्यू   

सबसे बड़ी खबर रिंकू सिंह की वापसी है। रिंकू आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स की टीम का भी हिस्सा नहीं थे। अब वो फिर से ब्लू जर्सी में दिखेंगे। इस बार स्क्वॉड में 4 नए चेहरे भी हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, फास्ट बॉलर यश ठाकुर और स्पिनर हर्ष दुबे को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है।

प्रभसिमरन, अशोक और यश के लिए ये इंटरनेशनल डेब्यू होगा। हर्ष दुबे पहले वनडे खेल चुके हैं। लंबे समय बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है। मयंक ने अक्टूबर 2024 में आखिरी बार भारत के लिए मैच खेला था।  

कौन हुआ बाहर?   

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस सीरीज में आराम दिया गया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। वैभव ने शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और संजू की जगह प्लेइंग-11 में उतरे थे। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते रेस्ट दिया गया है।  

जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल   

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीनों टी20 मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। 
- पहला टी20: 23 जुलाई  
- दूसरा टी20: 25 जुलाई  
- तीसरा टी20: 26 जुलाई  

तीनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होंगे।  

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड  

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।  

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में भी बदलाव   

14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में बदलाव हुआ है। चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को शामिल किया गया है।  

इंग्लैंड वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे।  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो